बिहार

महाष्टमी पर माता महागौरी की पूजा और आस्था चरम पर

फुलवारी शरीफ, अजीत। शारदीय नवरात्र को लेकर फुलवारी सम्पत चक पुनपुन पटना सदर प्रखंड के तमाम शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में मां दुर्गा की प्रतिमा का दर्शन करने के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. मां के जयकारे से माहौल पूरा भक्तिमय बन गया. महाअस्टमी क़ो माँ दुर्गा के अलौकिक दिव्य स्वरुप देख आस्था का उत्सव चरम पर पहुँच गया. फुलवारी शरीफ जानीपुर परसा बाजार संपतचक बेलदारी चौक गौरीचक रामकृष्ण नगर खेमनीचक जगनपुरा बेउर सिपारा आदि शहरी व ग्रामीण इलाकों में दशहरा का पर्व महाष्टमी पर पूजा पंडाल से लेकर मंदिरों में पूजा अर्चना को आस्था का जनसैलाब उमड़ा रहा.

Advertisements
Ad 1

हाथों में पूजा की थाल लेकर मां दुर्गा के मंदिर व पूजा पंडाल में जाकर श्रद्धालुओं ने आराधना की. विभिन्न पूजा समितियों द्वारा रंग-बिरंगी आकर्षक पंडाल और एक से बढ़कर एक रंगीन झालरों से सजाया गया था.शाम को पूरा शहर रोशनी से जगमगा उठा. गांव शहर के हर पूजा पंडाल आकर्षक रंग बिरंगी रोशनी में नहाया हुआ रहा. वहीं सुरक्षा को लेकर कड़े प्रबंध किए गए थे. किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो इसके लिए पूजा समिति के सदस्य व पुलिस बल के जवान हरदम तैयार थे. किसी को काई दिक्कत न हो मां का दर्शन आसानी से कर सके.पूजा पंडाल में सादे लिबास में भी पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा.भीड़ भाड़ में महिलाओं को दिक्कत ना उसके लिए महिला पुलिसकर्मियों को भी बड़ी संख्या में तैनाती की गई.

Related posts

लू से निपटने की तैयारी तेज, संयुक्त सचिव ने की समीक्षा बैठक

टैक्स कलेक्शन में उछाल, बिहार का राजस्व 43,324 करोड़ पहुंचा

डीएम ने पीएचईडी कार्यों की समीक्षा की, जलापूर्ति में लापरवाही पर दी कड़ी चेतावनी

error: