बिहार

वर्कशॉप मालिक को अपराधियों ने मारी गोली, हालत गंभीर

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) बैखौफ अपराधियों ने सरेआम एक वर्कशॉप मालिक को गोली मार दी। घटना रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र के भूपतिपुर की है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार नंदन ऑटोमोबाइल्स वर्कशॉप के मालिक नंदन कुमार को अपराधियों ने सिर में गोली मार दी जिससे उनका पूरा माथा खुल गया है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। नंदन कुमार रामकृष्ण नगर इलाके में ही अपना वर्कशॉप चलाते हैं।
घटना की सूचना मिलते ही रामकृष्ण नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच में जुट गई है। इलाके में इस वारदात के बाद दहशत का माहौल है।

पुलिस अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। इस संबंध में पटना अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर 02) रंजन कुमार ने बताया कि रामकृष्णानगर थानांतर्गत 02 अज्ञात अपराधियों द्वारा 01 व्यक्ति को गोली मार दिए जाने के संबंध में सूचना प्राप्त हुई। प्राप्त सूचना के आलोक में पुलिस द्वारा त्वरित घटनास्थल पर पहुंचा गया तथा घायल व्यक्ति को इलाज हेतु त्वरित अस्पताल भेजा गया। वैज्ञानिक साक्ष्य संकलन हेतु एफएसएल टीम को घटनास्थल पर बुलाया गया है। घटनास्थल से साक्ष्य संकलन किया गया। सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। घटना के सभी पहलुओं पर अनुसंधान एवं अग्रतर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।

Related posts

अटल पथ पर बेलगाम स्कॉर्पियो ने छह बच्चों को रौंदा, डोमनचक और सैदानीचक के दो की मौत!

जिला पदाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण अनुपस्थित चिकित्सक एवं जीएनएम पर कार्रवाई के निर्देश

दुर्गा पूजा के अवसर पर जिला पदाधिकारी ने ठाकुरबाड़ी दुर्गा पूजा पंडाल का किया निरीक्षण : श्रीमती छिरिङ वाई भूटिया

error: