बिहार

महिलाओं ने निभाई अग्रणी भूमिका, हरियाली के संग महका गया माहौल

गया, सौरव। श्रावण मास की पावन बेला में माहुरी वैश्य मंडल, गया द्वारा “सावन मिलन समारोह” का भव्य आयोजन किया गया। इस सांस्कृतिक कार्यक्रम की मेज़बानी महिला समिति ने की, जिसमें समाज की सैकड़ों महिलाओं ने पारंपरिक परिधान और हरियाली की थीम के साथ भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई। मंच को पुष्पों की माला, हरित पर्दों और आकर्षक प्रकाश सज्जा से सजाया गया, जिससे पूरे परिसर में सावन की छटा बिखर गई।

महिलाओं ने रचनात्मकता और परंपरा का अद्भुत संगम प्रस्तुत किया। पारंपरिक झूले, कजरी और लोकगीतों ने वातावरण को संगीतमय बना दिया। प्रतिभागियों ने आत्मविश्वास और श्रृंगार के साथ मंच पर अपनी छाप छोड़ी। मनोरंजन से भरपूर इन खेलों में महिलाओं ने पूरे उत्साह से भाग लिया। सभी ने हरियाली थीम को अपनाते हुए हरे वस्त्र धारण किए और सावन का स्वागत किया।

Advertisements
Ad 1

इस कार्यक्रम की सफलता का श्रेय महिला समिति की समर्पित टीम को जाता है, जिन्होंने मंच सज्जा, भोजन व्यवस्था, संचालन एवं अनुशासन सहित सभी कार्यों को गरिमा और अनुशासन के साथ सम्पन्न किया। यह आयोजन केवल मनोरंजन नहीं बल्कि महिला सशक्तिकरण, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण का प्रतीक बना। यह दिन महिलाओं के लिए आत्म-अभिव्यक्ति, सौंदर्य, कला और सहयोग का उत्सव सिद्ध हुआ।

Related posts

मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिवालय में राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों को किया संबोधित,दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

लोक भवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली

प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना’ पर समीक्षा बैठक, मॉडल सोलर विलेज बनेगा जिले का एक गांव

error: