[Edited By: Robin Raj]
पटना(आदर्श,न्यूज़ क्राइम 24): भाद्रपद महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि गुरुवार को सुहागिन महिलाओं ने निर्जला उपवास रख हरितालिका तीज का व्रत आस्था श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया. व्रती महिलाओं ने भगवान शंकर व माता पार्वती की पूजा-अर्चना की.

इसको लेकर शहर व ग्रामीण क्षेत्र के शिवालयों में महिलाओं ने अखंड सौभाग्य व पति के दीर्घायु होने की कामना की. महिलाओं ने भगवान शिव, पार्वती व गणपति की विधि विधान से पूजा-अर्चना की.

सोलह श्रृंगार कर पति की लंबी उम्र की कामना की. संध्या वेला में भगवान शिव की पूजा अर्चना की. साथ ही अखंड सौभाग्य होने व अपने सुखमय वैवाहिक जीवन का वरदान मांगा.
महिलाएं विधि विधान से शिवालयों एवं अपने घरों में भगवान शिव व माता पार्वती की पूजा की. हरितालिका तीज व्रत की कथा सुनीं. महिलाओं ने पूजन किया और कई प्रकार के व्यंजन बनाकर भगवान शिव व माता पार्वती को भोग लगाई. पूजन करके परिवार में सद्भावना व मंगल की कामना की।
