बिहार

इनरव्हील क्लब के सम्मान समारोह में समाजसेवा व प्रशासन से जुड़ी महिलाएं सम्मानित

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर इनरव्हील क्लब द्वारा एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम क्लब की अध्यक्ष रीता रस्तोगी के आवास स्थित टेरेस गार्डन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन पटना की मेयर सीता साहू, डीएसपी-2 गौरव कुमार तथा डिप्टी मेयर रेशमी चंद्रवंशी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।

Advertisements
Ad 1

सम्मानित होने वालों में मेहंदीगंज थाना प्रभारी पूजा कुमारी, चौक थाना की अपर थानाध्यक्ष सोनी कुमारी, चौक थानाध्यक्ष राजकिशोर प्रसाद, डॉ. बीरबाला, गोलबारा, विमेंस कॉलेज की लेक्चरर गीतांजलि देवी, वार्ड 70 की पार्षद अंजली राय, रेडक्रॉस की सचिव तारा झुनझुनवाला, ब्यूटीशियन पम्मी, आईसीआईसीआई बैंक में कार्यरत श्वेता कुमारी, जैन महिला की अध्यक्ष गीता जैन तथा डॉ. शिल्पी गुलवारा शामिल रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब की अध्यक्ष रीता रस्तोगी ने की, जबकि संचालन रुचिता नवाडिया ने किया।

Related posts

मानव तस्करी रोकथाम पर एक दिवसीय कार्यशाला, ‘ऑपरेशन नया सवेरा 2.0’ की घोषणा

जहानाबाद पहुंचे आईजी, एसपी कार्यालय का किया निरीक्षण

जमीन के नाम पर 54 लाख की ठगी, आरोपी रंजन गुप्ता गिरफ्तार

error: