अररिया(रंजीत ठाकुर): नरपतगंज के बसमतिया ओ.पी थाना अंतर्गत बेला वार्ड संख्या एक में एक महिला के गायब होने की घटना प्रकाश में आया है। महिला के पिता सुपौल जिला के शंकरपुर वार्ड संख्या-14 निवासी जुललू रहमान ने बसमतिया ओपी पुलिस को आवेदन देकर बताया कि मेरी पुत्री गुलशन आरा की शादी अररिया जिले के बसमतिया ओपी पुलिस क्षेत्र के बेला निवासी मोहम्मद सिराज से 12 वर्ष पूर्व हुई थी। मेरी पुत्री के ससुराल वाले बराबर उसके साथ मारपीट किया करता था।
तंग आकर अपने देवरों के खिलाफ 19 जून को बसमतिया ओपी थाना में आकर अपनी समस्या को सुनाते हुए सनाह दर्ज कराई थी,और अपने घर वापस लौट गई। उसी रात करीब 10 बजे पुत्री के ससुराल से गायब होने की सूचना गुलशन के मायके वाले को मिला। सूचना मिलते ही 20 जून की सुबह गुलशन आरा के पिता एवं परिजन अपने पुत्री के ससुराल पहुंच कर खोजबीन किया तो गुलशन ससुराल में नहीं मिली।तत्पश्चात बसमतिया थाना में आवेदन देकर गुलशन की बरामदगी को लेकर सास बीबी मरियम, ससुर-अबूजर,देवर- मोहम्मद इशाक, जहांगीर आलम,बदरुद्दीन, सद्दाम हुसैन गोतनी- जोशन आरा एवं मो0 एहसान पर अपनी पुत्री का गायब करने का आरोप लगाया है।वहीं सूचना मिलने पर बसमतिया ओ.पी थाना अध्यक्ष शिव शंकर कुमार ने अपने दल-बल के साथ आरोपी के घर पहुंच कर छानबीन करने लगा। छानबीन के दरमियान आरोपि के घर से नशीली निकोटिन युक्त कोरेक्स कफ सिरप लगभग-122 पीस, नशीली गोली-48 पत्ता एवं इंजेक्शन-181 पीस बरामद हुआ है। मौके पर से ही गुलशन आरा के पति मोहम्मद सिराज, ससुर-अबूजर, देवर- मोहम्मद सद्दाम एवं मोहम्मद इरशाद को गिरफ्तार कर थाना लाया।वहीं दो आरोपी देवर मोहम्मद जहांगीर एवं बदरुद्दीन पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। इस संदर्भ में ओपी अध्यक्ष ने बताया कि हमें गायब महिला के पिता और पति के द्वारा अलग-अलग आवेदन मिला है। जांच कर रहे हैं, तत्काल गायब महिला का अभी तक पता नहीं चल पाया है। वहीं गिरफ्तार आरोपी में से तीन आरोपी को मंगलवार को कागजी खानापूर्ति के बाद न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया है ।वहीं एक व्यक्ति से पूछताछ जारी है। अन्य नामजद आरोपी अभी पुलिस के गिरफ्त से बाहर है।
