बिहार

महिलाओं को आर्थिक न्याय देने के प्रति तेजस्वी जी के सोच से प्रशांत किशोर इतना बेचैन क्यों है : एजाज अहमद

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रवक्ता एजाज अहमद ने प्रशांत किशोर के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि महिलाओं को आर्थिक न्याय देने के प्रति तेजस्वी जी के सोच से इतना बेचैन और घबराए हुए क्यों है। जबकि सबको पता है कि भाजपा को जुमला बाजी में महारत हासिल करवाने वाले और अपने पी आर एजेंसी की फिक्र रखने वाले प्रशांत किशोर जी कोई बात कहने से पहले यह जान लीजिए कि सारे गुणा -भाग के बाद ही तेजस्वी जी ने माई-बहिन मान योजना के तहत महागठबंधन सरकार बनने पर ₹2500 महिलाओं के खाते में देने की घोषणा की है। इन्होंने आगे कहा कि भाजपा और जदयू की बेचैनी तो समझ में आती है क्योंकि उन्हें पता है कि महिलाओं के आर्थिक न्याय के लिए डबल इंजन सरकार ने कोई कार्य नहीं किया और महंगाई की मार से सबसे अधिक परेशान हमारी मां बहनें ही हैं।

प्रशांत किशोर इस तरह से बेचैन दिख रहे हैं, जिस तरह से 2020 के विधानसभा चुनाव के समय जब तेजस्वी जी ने कहा था कि पहली कलम से 10 लाख नौकरी और रोजगार देंगे। तब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा था कि पैसा कहां से लाएगा बप्पा के यहां से लाएगा या जेलवा से लाएगा। और उस संकल्प को तेजस्वी जी ने 17 महीने में महागठबंधन सरकार के माध्यम से साढे 5 लाख नौकरी और 3:30 लाख के करीब रिक्तियां छोड़कर आए, इससे ही समझा जा सकता है कि तेजस्वी उम्र में बच्चा है लेकिन अपने वचन का पक्का है।

Advertisements
Ad 1

प्रशांत किशोर जी आप भाजपा की बी टीम हैं और राजनीति आपके बस की बात नहीं है ।आप भाजपा के इशारे पर कब तक तेजस्वी जी के प्रति इस तरह की भाषा इस्तेमाल करेंगे ।आप अपने पी आर एजेंसी की फिक्र कीजिए राजनीति आपके बस की बात नहीं है। बिहार की जनता आपको अच्छी तरह से जान और समझ चुकी है कि आप बिहार में किसके लिए राजनीति कर रहे हैं।

Related posts

28 लीटर देशी शराब के साथ दो गिरफ्तार!

राजीव नगर में निजी भूखंड पर निर्माण रोकने का आरोप, अलका देवी ने डिप्टी सीएम से की जांच की मांग

इमलीतल फायरिंग कांड का मुख्य आरोपी रोहन कुमार गिरफ्तार, तीन देशी कट्टा व छह कारतूस बरामद!

error: