बिहार

बाइक सवार को बचाने में कार अनियंत्रित होकर पेड़ में मारी जबरदस्त टक्कर, कार में सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल!

अररिया, रंजीत ठाकुर : नरपतगंज प्रखंड के फुलकाहा थाना क्षेत्र अंतर्गत बथनाहा बीरपुर मार्ग में मिर्जापुर के समीप रविवार की दोपहर एक बाइक को बचाने में एक कार ने पेड़ में टकराकर खरहा धार में जाकर अनियंत्रित होकर पलटी मार दिया। जिसमें कार में सवार चालक एक छोटे बच्चे समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर कार को सीधा कर कार के अंदर फंसे सभी लोगों को बाहर निकाला। इसके बाद घटना की जानकारी फुलकाहा थाना पुलिस को दी गई। मौके पर फुलकाहा थाना पुलिस एवं 112 पुलिस वाहन पहुंचकर घटना की जानकारी लेते हुए सभी घायलों को फारबिसगंज अनुमंडलीय अस्पताल भिजवाया जहां दो लोगों की स्थिति गंभीर देखते हुए उसे चिकित्सकों के द्वारा अररिया सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

Advertisements
Ad 1

घायलों की पहचान सुपौल जिले की बीरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हृदयनगर निवासी अनीता देवी, पूजा कुमारी, छह माह की बच्ची अदविक कुमारी चालक सुमन भगत के रूप में हुई है। फुलकाहा थाना पुलिस ने कार को ट्रैक्टर के माध्यम से धार से बाहर निकाल कर अपने कब्जे में लेकर थाने ले गई। सभी एक ही परिवार के थे जो रविवार की सुबह छह माह की बच्ची को फारबिसगंज अस्पताल से इलाज करा कर वापस अपने घर सुपौल जिले के बीरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हृदयनगर गांव जा रहे थे। इसी बीच मिर्जापुर के समीप बथनाहा बीरपुर मार्ग पर पश्चिम की दिशा से एक बाइक सवार आ रहे थे। उसी को बचाने दौरान कार पेड़ में टकरा गई। जिससे कार चालक अनियंत्रित होकर खरहा धार में जाकर पलटी मार दिया। घायल चालक सुमन भगत ने बताया कि वे फारबिसगंज अस्पताल से वापस घर जा रहे थे जहां बाइक को बचाने में कार अनियंत्रित हो गई जहां धार में पलटी मार दिया। इस संदर्भ में फुलकाहा थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष गुलशन कुमार ने बताया कि घायलों को पुलिस के माध्यम से फारबिसगंज अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया जहां इलाज कराया जा रहा है और क्षतिग्रस्त कार को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related posts

कंगनघाट से तख्त साहिब सौंदर्यकरण और मल्टीलैवल पार्किंग का कार्य भी जल्द होगा शुरु

तख्त पटना साहिब कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष लखविन्द्र सिंह गृह मंत्री अमित शाह से भेंट

शेखपुरा में गलत तरीके से संचालित मां सावित्री हॉस्पिटल को किया गया सील

error: