बिहार

सुबह से शाम तक बिहार में मौसम का हाल, बारिश शून्य दर्ज

पटना, अजित। देर शाम मौसम विभाग ने 03 फरवरी 2026 का नया ताजा अपडेट जारी किया है. मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, राजधानी पटना समेत बिहार के अधिकतर जिलों में दिनभर मौसम शुष्क और स्थिर रहा. न कहीं बारिश हुई और न ही हवा में कोई असामान्य हलचल दर्ज की गई। शाम 5:30 बजे तक प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, राजधानी पटना में अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस, सापेक्षिक आर्द्रता 64 प्रतिशत और वर्षा 0 मिलीमीटर दर्ज की गई।

Advertisements
Ad 1

वहीं गयाजी में 26.6°C, भागलपुर में 26.1°C, पूर्णिया में 26.8°C और वाल्मीकि नगर (पश्चिम चंपारण) में 26°C तापमान रिकॉर्ड किया गया। मुजफ्फरपुर, छपरा, दरभंगा, सुपौल, अररिया, रोहतास, मधुबनी, मोतिहारी, गोपालगंज, मधेपुरा, बक्सर, समस्तीपुर, वैशाली, औरंगाबाद, बेगुसराय, खगड़िया, बांका, कटिहार, नालंदा, सिवान, सहरसा, किशनगंज, कैमूर, अरवल, बिक्रमगंज, मुंगेर और जहानाबाद में भी तापमान सामान्य और वर्षा शून्य रही। विशेष रूप से कैमूर जिले में अधिकतम तापमान 29°C, नालंदा के राजगीर में 28°C और गोपालगंज में 27.8°C दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने संकेत दिया है कि आने वाले 24 घंटों में बिहार के अधिकांश जिलों में मौसम स्थिर रहने की संभावना है और बारिश की संभावना न्यूनतम है।

Related posts

प्रदेश में 14 साल की बच्चियों को मुफ्त लगेगा सर्वाइकल कैंसर से बचाव का टीका

पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ के चुनाव में राजद पैनल की जीत को सुनिश्चित बनाने की अपील : राजद शिक्षक प्रकोष्ठ

‘सबका सम्मान–जीवन आसान’ की ओर पहल, यातायात कार्यालय में आमजनों से मिले एसपी ट्रैफिक

error: