बिहार

पटना में STF के सहयोग से वांछित अपराधी गिरफ्तार, कई मामलों में था फरार

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) राजधानी पटना के चौक थाना पुलिस ने STF के सहयोग से बड़ी कार्रवाई करते हुए कई फरार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। चौक थाना कांड संख्या 76/26 दिनांक 03 फरवरी 2026 में 51 ग्राम स्मैक बरामदगी के मामले में फरार चल रहे अभियुक्त सूरज कुमार उर्फ भैसिया को गिरफ्तार किया गया है। उक्त अभियुक्त पर पूर्व में लगभग 30 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

Advertisements
Ad 1

इसके अलावा तीन अन्य आरोपियों में बंटी कुमार, शंभू कुमार एवं सुनील कुमार को शराब सेवन के आरोप में गिरफ्तार किया गया। इनमें बंटी कुमार और शंभू कुमार चौक थाना कांड संख्या 184/26 दिनांक 01 अप्रैल 2026 (जुआ एवं लॉटरी एक्ट) में भी फरार चल रहे थे। वहीं चौक थाना कांड संख्या 278/25 (हत्या के प्रयास) में फरार नामजद अभियुक्त निखिल कुमार को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।चौक थानाप्रभारी राज किशोर कुमार ने बताया की पुलिस द्वारा सभी गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Related posts

सबलपुर सिक्स लेन पुल के पास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1044 लीटर देशी शराब बरामद!

जहानाबाद में अपराध नियंत्रण को लेकर सख्ती, एसपी ने दिए कड़े निर्देश

बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन तख्त पटना साहिब नतमस्तक हुए

error: