अररिया, रंजीत ठाकुर। नरपतगंज अंचल में मंगलवार की शाम एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। निगरानी विभाग की टीम ने संध्या 7:00 बजे छापेमारी कर फरही पंचायत के एक राजस्व कर्मचारी को ₹15000 घूस लेते हुए गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार राजस्व कर्मचारी इम्तियाज आलम बताया गया है । जिसको निगरानी के टीम ने रामघाट वार्ड 14 निवासी कमलेश्वरी यादव पिता तारणी यादव से जमीन दाखिल खारिज व परिमार्जन से संबंधित कार्यों में 15 हजार रुपए घूस लेते पकड़ा है।
निगरानी विभाग के टीम ने गिरफ्तार कर्मचारियों को अपने साथ ले गए । यह कार्रवाई विशेष निगरानी इकाई के अपर पुलिस महानिदेशक पंकज कुमार दाराद के निर्देशन में किया गया है। कार्रवाई से नरपतगंज प्रखंड सह अंचल कर्मियों में हड़कंप मच गया है। अनुमंडल पदाधिकारी फारबिसगंज रंजीत कुमार रंजन ने घटना की पुष्टि करते हुए उन्होंने बताया कि मामले की जानकारी अभी हुआ है। नरपतगंज सीओ से जानकारी लेते है।
