बिहार

फिल्मी अंदाज में इश्क फरमाते प्रेमी युगल का वीडियो वायरल, ग्रामीणों ने पकड़ा तो कर दिया ये हाल, पढ़िए पूरी खबर

सौरभ कुमार की रिपोर्ट

गया: बुलेट से फिल्मी अंदाज में एक प्रेमी युगल का मटरगश्ती करते वीडियो इन दिनों तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बुलेट पर मटरगश्ती करना इन प्रेमी युगल को भारी पड़ गया। इस मामले में एसएसपी आदित्य कुमार ने वीडियो की जांच कर कार्रवाई करने की बात कही है. ये वायरल वीडियो बिहार के गया जिले का बताया जा रहा है। वायरस वीडियों का न्यूज़ क्राइम 24 पुष्टि नहीं करता है। लेकिन वीडियो में ग्रामीणों ने पकड़ने के बाद युवक अपना एड्रेस गया बता रहा है लेकिन ऑटो से पीछा करके दोनों को पकड़ने वाले गांव के लोगों ने गंवई अंदाज में न केवल दोनों को समझाया बल्कि कस कर डांट भी पिलाई. दरअसल आपने कोई भी बाइक पर साधारण आगे और पीछे बैठे देखे होंगे, लेकिन यह कुछ और ही नजारा देखने को मिला है। प्यार का इजहार के लिए प्रेमी युवक बुलेट ड्राइव करने के दौरान अपनी प्रेमिका को आगे न केवल बैठा दिया बल्कि ऐसे बिठाया जैसे वो बाइक की बजाय उसकी गोद में बैठी हो. प्रेमी युगल को खुले तौर से प्रेम का इजहार कर रहे इस जोड़े को पकड़ा तो ऐसा हश्र हुआ जिसे वो शायद ही जीवन भर ना भुलें। ग्रामीणों ने जब इन दोनों प्रेमी युगल को पकड़ा को अपशब्द के साथ कड़ी फटकार लगा दी और कहा कि ये गांव है, गांव में इस तरह नहीं चलने का चेतावनी दिया।

Related posts

नकली सोने के बिस्किट के जरिए ठगी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को दबोचा गया है

सबका सम्मान, जीवन आसान’ में शेखपुरा डीएम ने सुनीं 12 जन समस्याएं, समय पर निपटारे का दिया निर्देश

शेखपुरा डीएम शेखर आनंद का सख्त फरमान – 2 सप्ताह में निपटाएं सभी लंबित आवेदन, नहीं तो कार्रवाई

error: