बिहार

चौक थाना के पुलिस पदाधिकारी का पेट्रोलिंग गाड़ी में सोने का वीडियो वायरल!

पटनासिटी, रॉबीन राज। बढ़ते अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए पटना पुलिस सक्रिय हैं, लेकिन एक वायरल वीडियो पटना पुलिस पर सवालिया निशान खड़ा कर दिया है। कुछ पुलिस पदाधिकारी पूरा डिपार्टमेंट को बदनाम करने में लगे हैं। जिसका वीडियो एक के बाद एक प्रकाश में आरहा हैं। ऐसे में एक बार फिर पटना पुलिस की एक यह तस्वीर खूब चर्चा का विषय बन गई हैं। इसमें गाड़ी को सड़क किनारे लगाकर गाड़ी के अंदर पुलिस पदाधिकारी बेहद आराम से सोते हुए नजर आरहे हैं। ना ड्यूटी कि चिंता ना आम जनता कि परवाह, बिंदास गाड़ी में चैन कि नींद सो रहे हैं। दरअसल यह पूरा मामला चौक थाना क्षेत्र के चौकशिकारपुर फ्लाई ओवर का है।

बताया जा रहा है कि रविवार कि सुबह चौक थाना की पेट्रोलिंग वाहन पटनासाहिब ओवर ब्रिज किनारे खड़ी थी जहां कैमरे कि नजर ने गाड़ी में सोए हुए पुलिस पदाधिकारी कि नींद उड़ा दी। वीडियो में आप साफ तौर पर देख सकते हैं कि किस तरह से पुलिस पदाधिकारी दोनों पैर पसारकर, वर्दी का बटन खोलकर सो रहे हैं। इसके साथ ही पेट्रोलिंग गाड़ी का निजी चालक भी मजे से सो रहा हैं। यह दोनों के सोते हुए कि तस्वीर कैमरे में कैद हो गई। जिसके बाद यह वीडियो अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं। वहीं इस मामले में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी -2 के डॉ० गौरव कुमार ने बताया कि सोशल मीडिया से एक वीडियो प्राप्त हुआ हैं जिसमे गस्ती दल कि पुलिस सोते हुए नजर आरही हैं, वीडियो का सत्यापन किया जा रहा हैं। जांच के बाद कार्रवाई कि जाएगी।

Advertisements
Ad 1

हालांकि नींद हैं साहेब आएगी ही लेकिन अगर इस दौरान कोई घटना घट जाये तो इसका जिम्मेदार भी लोग पटना पुलिस प्रशासन को ही ठहराएंगे। हमारा मकसद पटना पुलिस को बदनाम करना नहीं हैं सोती हुई सिस्टम को जगाना हैं, क्युकी ज़ब ड्यूटी पर ही पुलिस पदाधिकारी सोयेंगे तो आम जनता किसके भरोसे रहेंगे।

Related posts

महिला मेगा जॉब फेयर : दो दिनों में 6135 महिलाओं को मिला रोजगार

कालाबाजारी पर रोक के लिए सभी डीएम एवं एसपी को दिए गए हैं आवश्यक निर्देश

परेड ग्राउंड का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश

error: