बिहार

बढ़ते संक्रमण के बीच दस्तक अभियान के तहत टीकाकरण जारी

अररिया(रंजीत ठाकुर): जिले में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच टीकाकरण की प्रक्रिया भी निरंतर जारी है। इसी कड़ी में बीते गुरुवार को संचालित विशेष टीकाकरण अभियान सफल रहा। इसमें 22 हजार 420 लाभुकों को टीकाकृत किया जा गया। विशेष अभियान के साथ ही जिले में हर घर दस्तक अभियान के तहत टीकाकरण की प्रक्रिया भी अनवरत जारी है। कर्मी ड्यू लाभार्थियों के घर पहुंच कर उन्हें टीकाकृत करने के प्रयास में जुटे हैं।

संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी

दूसरी तरफ, जिले में कोरोना संक्रमण का तेजी से प्रसार भी हो रहा है। शुक्रवार को भी संक्रमण के 32 मामले मिले हैं। इससे पहले गुरुवार को भी 39 मरीज मिले थे। जुलाई महीने में अब तक 69 हजार लोगों की हुई कोरोना जांच में संक्रमण के 256 नये मामले मिले हैं। देखा जाय तो हर दिन जिले में संक्रमण के औसतन 07 से 08 मामले मिल रहे हैं। फिलहाल जिले में 125 एक्टिव मरीज हैं। बढते संक्रमण के मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग कोरोना जांच व टीकाकरण पर विशेष जोर दे रहा है। नियमित अंतराल पर विशेष अभियान के संचालन के साथ-साथ अनवरत रूप से जिले में हर घर दस्तक अभियान के तहत लाभुकों को टीकाकृत किया जा रहा है।

संक्रमण से सुरक्षा के लिहाज से बूस्टर डोज लेना जरूरी

Advertisements
Ad 1

सिविल सर्जन ने कहा कि शत प्रतिशत लाभुकों के टीकाकरण में हर घर दस्तक अभियान खास तौर पर सहायक साबित हो रहा है। जिले में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में बूस्टर डोज के टीकाकरण को बढ़ावा देने की कोशिशें की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि संक्रमण से पूर्ण सुरक्षा के लिये बूस्टर डोज जरूरी है। इसे लेकर किसी तरह की लापरवाही से बचने की अपील उन्होंने लोगों से की। उन्होंने कहा कि अब टीका का दूसरा डोज लेने के महज छह माह बाद ही बूस्टर डोज लिया जा सकता है।

60 से अधिक उम्र के लोग बूस्टर डोज को दें प्राथमिकता

डीआइआई डॉ मोईज ने कहा कि निर्धारित लक्ष्य 22.54 लाख की तुलना में 18.16 लाख लाभुक टीका का पहला डोज ले चुके हैं। जिले में 15 से 18 साल आयु वर्ग के निर्धारित लक्ष्य 2.11 लाख लाभुकों में 1.38 लाख लाभुक टीका का पहला डोज लिया है। दूसरे डोज के योग्य 1.37 लाख लाभुक में 93 हजार से अधिक लाभुक दूसरा डोज का टीका भी ले चुके हैं। टीका का दूसरा डोज लेने वाले 18 से 59 साल आयु वर्ग के लाभुकों की संख्या 8.70 लाख है। इसमें महज 83 हजार 702 लाभुकों ने ही बूस्टर डोज का टीका लिया है। इसी तरह बूस्टर डोज के योग्य 60 से अधिक उम्र के 1.70 लाख लाभुकों में महज 29 हजार 244 ने ही बूस्टर डोज का टीका लिया है। जो चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि 12 से 14 साल के 1.56 लाख लाभुक में 67 हजार 699 लाभुकों ने टीका का पहला डोज लिया है। दूसरे डोज के योग्य लगभग 64 हजार किशोरों में महज 38 हजार ने ही दूसरा टीका लिया है।

Related posts

मसौढ़ी में 16 वर्षीय किशोर की हत्या का खुलासा, 24 घंटे में मुख्य आरोपी गिरफ्तार!

महाशिवरात्रि को लेकर पटना प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा व यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश

राष्ट्रीय महिला दिवस पर 253 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया

error: