उत्तरप्रदेश

अमरोहा में समाज की एकजुटता, बच्चों को संस्कार देने और मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित

मुरादाबाद, अवनीत कुमार शर्मा : अमरोहा मेढ़ क्षत्रिय सुनार सेवा समिति अमरोहा की ओर से सजातीय बंधुओं का परिचय सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में लगभग 70 से 80 लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम का आयोजन समिति के सचिव एवं महासचिव सुशील वर्मा और प्रवेश वर्मा के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान समाज की एकता, आपसी भाईचारे और संगठन को मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया गया।कार्यक्रम में अमरोहा जनपद की महिला अध्यक्ष श्रीमती पायल वर्मा अपनी महिला सदस्यों के साथ उपस्थित रहीं। मंच पर मंडल अध्यक्ष सत्य प्रकाश वर्मा, विशिष्ट अतिथि गिरीश वर्मा एवं प्रदीप वर्मा तथा उपाध्यक्ष पुष्पा वर्मा सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।सम्मेलन को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने समाज के लोगों से एकजुट रहने और अपने बच्चों की शादी-विवाह जैसे महत्वपूर्ण कार्यों को समय पर संपन्न कराने की अपील की।

साथ ही बच्चों को अच्छे संस्कार देने तथा बिरादरी की बैठकों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए जागरूक किया गया। वक्ताओं ने कहा कि समाज की मजबूती आपसी सहयोग, एकता और नई पीढ़ी को संस्कारवान बनाने से ही संभव है। इस अवसर पर हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट में अच्छे अंक प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। वहीं, बाहर से आए पदाधिकारियों को भी सील्ड देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने सामूहिक रूप से भोजन ग्रहण किया। परिचय सम्मेलन का उद्देश्य समाज के लोगों को एक मंच पर लाना, आपसी संबंधों को मजबूत करना, प्रतिभाशाली बच्चों का सम्मान करना और सामाजिक एकता को बढ़ावा देना रहा।

Related posts

दि बार एसोसिएशन एण्ड लाइब्रेरी की कार्यकारिणी बैठक कक्ष में आहूत की गई

मुरादाबाद में धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया छठ महापर्व

गंगा नदी में दो युवक डूबे, दोनो युवकों की तलाश जारी, मौके पर पुलिस प्रशासन मौजूद