अररिया, रंजीत ठाकुर। 27 अक्टूबर 2023 को 56वीं बटालियन बथनाहा के कमांडेंट सुरेंद्र विक्रम के निर्देशन में अररिया जिला अंतर्गत कुर्साकाटा, फारबिसगंज एवं नरपतगंज प्रखंड से एकत्रित किए गए अमृत कलश को नेहरू युवा केंद्र संस्थान अररिया के स्वयंसेवकों को सम्मान पूर्वक अमृत कलश प्रदान कर किया गया कार्यक्रम का आयोजन। कुर्साकाटा प्रखंड में आयोजित कार्यक्रम के दौरान 56वीं वाहिनी के द्वितीय कमान अधिकारी कस्तूरी लाल द्वारा उपस्थित स्थानीय युवाओं, गणमान्य व्यक्ति एवं ग्रामीण को संबोधित करते हुए कहा कि सशस्त्र सीमा बल अपने मूल ध्येय वाक्य सेवा, सुरक्षा व बंधुत्व की भावना से सदैव सीमावर्ती नागरिकों के सेवा व सुरक्षा में तत्पर है ।
आज के कार्यक्रम मेरी माटी मेरा देश अभियान के बारे बताते हुए कहा कि यह अभियान पिछले 01 सितंबर से 30 सितंबर 2023 तक बटालियन के कार्यक्षेत्र के समस्त गांव के हर घर से मिट्टी एकत्रित करने का कार्य किया जा रहा था जो कि दिनांक 06 अक्टूबर 2023 को कुर्साकाटा प्रखंड सहित अन्य संबंधित सभी प्रखण्डों में एकत्रित करके एक अमृत कलश तैयार किया गया जिसमें की सभी गांव से लाई गई मिट्टी को एक साथ समाहित किया गया। यह कलश नेहरू युवा केंद्र संस्थान के स्वयंसेवकों के साथ बिहार की राजधानी पटना के लिए प्रस्थान की जा रही है और पटना से कल शनिवार 28 अक्टूबर 2023 को सशस्त्र सीमा बल सीमांत मुख्यालय पटना द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सेरेमोनियल सेंड ऑफ के पश्चात अपने देश की राजधानी नई दिल्ली के लिए रवाना होगी।
उन्होंने कहा देश के आजादी में पूरे भारतवर्ष के हर एक क्षेत्र से वीर स्वतंत्रता सेनानियों, क्रांतिकारी व वीरांगनाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा है, इसलिए उन सभी के बलिदान को स्मरणीय बनाने के उद्देश्य से नई दिल्ली में एक अमृत वाटिका का निर्माण किया जा रहा है जिसमें पूरे देश से लगभग 7500 कलश एकत्रित किया जाएगा और वहां पर एक अमृत वाटिका का निर्माण होगा जहां भारत की मातृभूमि की मिट्टी का वंदन व पूजन किया जाएगा । यह अमृत वाटिका देश के समस्त स्वतंत्रता सेनानियों वीर क्रांतिकारी व वीरांगनाओं के सम्मान स्वरूप एक स्मृति के रूप में विद्यमान रहेंगी । तत्पश्चात कस्तूरी लाल द्वारा राष्ट्र के सर्वांगीण विकास हेतु समस्त युवाओं एवं स्थानीय ग्रामीणों को पंच प्राण की प्रतिज्ञा दिलाई गई।
कार्यक्रम में कुर्साकांटा प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी राघवेंद्र कुमार ने एसएसबी द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह देशभक्ति से जुड़ा हुआ अत्यंत ही सराहनीय कार्य है आप सभी का सहयोग एक साथ होने के कारण इतना बड़ा कार्य उन शहीदों के सम्मान के लिए सफल हो पा रहा है, इसलिए स्थानीय ग्रामीण एवं समस्त 56वी बटालियन बथनाहा का धन्यवाद ज्ञापन किया गया।
यह कार्यक्रम कुर्साकाटा, फारबिसगंज एवं नरपतगंज प्रखंड में द्वितीय कमान अधिकारी श्र कस्तूरी लाल द्वारा समस्त ब्लॉक के प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी अन्य कार्मिक व स्थानीय ग्रामीणों की उपस्थिति में नेहरू युवा केंद्र संस्थान के स्वयंसेवकों को सम्मान पूर्वक अमृत कलश प्रदान किया गया।
इस अवसर पर अंचल पदाधिकारी कुर्सा कांटा श्याम सुंदर शाह, फारबिसगंज प्रखंड के अंचलाधिकारी, नरपतगंज प्रखंड बीपीआरओ कृष्ण नारायण प्रसाद,स्थानीय जनप्रतिनिधि, डी. कंपनी डूबाटोला के कंपनी प्रभारी निरीक्षक भारत कुमार मीणा, ए कंपनी प्रभारी निरीक्षक हरबंस लाल, बी कंपनी प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार,जी कंपनी प्रभारी निरीक्षक प्रवीण प्रभाकर, ई कंपनी प्रभारी निरीक्षक चंदन कुमार, बहुतायत संख्या में स्थानीय ग्रामीण, नेहरू युवा संस्थान अररिया के वॉलिंटियर्स, कुंदन कुमार, गौरव कुमार, सत्य प्रकाश, दीपक कुमार अन्य सहयोगी संस्था व प्रखंड कुर्साकांटा के कार्मिक एवं वाहिनी के कार्मिक उपस्थित थे।
