बिहार

मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत एनवाईकेएस ने शहीदों के याद में किया पौधरोपण


अररिया(रंजीत ठाकुर): आजादी के अमृत काल को यादगार बनाने हेतु मेरी माटी मेरा देश अभियान के अंतर्गत माटी को नमन वीरों का वंदन कार्यक्रम के दूसरे चरण में गुरुवार को युवा कार्यक्रम व खेल मंत्रालय की जिला इकाई नेहरू युवा केन्द्र संगठन द्वारा भेरियारी एसएसबी कैम्प परिसर में पौधरोपण कर विकसित भारत के लिए पंच प्रण प्रतिज्ञा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का विधिवत शुरुआत एसएसबी के उप निरीक्षक सह चौक प्रभारी योगेंद्र सिंह एनवाईकेएस चयन समिति सदस्य व भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार ,लेखा पदाधिकारी सुधांश त्रिपाठी ने जवानों संग सामूहिक रूप से
फलदार एवं छायादार वृक्ष का पौधा लगाकर किया।

Advertisements
Ad 1

ततपश्चात जवानों एवं एनवाईकेएस सदस्यों ने सामूहिक राष्ट्रीय गीत गायन किया तथा विकसित भारत के पंच प्रण यथा भारत को विकसित देश बनाने के लिये गुलामी के मानसिकता को जड़ से निकाल फेंकेंने, देश के समृद्ध विरासत पर गर्व करने एकता एकजुटता के साथ नागरिक के कर्तव्य निभाने। देश की रक्षा करने वालों का सम्मान करने।और भारत को 2047 में विकसित देश बनाने का सपना साकार करने हेतु प्रतिज्ञा लिया। मौके पर एनवाईकेएस के युवा स्वयंसेवक सत्यप्रकाश, अभयनाथ सिंह एसएसबी वेरियारी चौकी के सहायक उपनिरीक्षक मंगतराम, जवान जसवंत कुमार, पूरन सिंह, चिंता हरण तिवारी दिनेश प्रसाद सहित अनेकों लोग मौजूद थे।

Related posts

मोबाइल झपटमार गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी के मोबाइल बरामद

मां मथुरासिनी महोत्सव 2026 पर बरबीघा में निकाली गई भव्य शोभायात्रा

बिहार की बेटी सुचिता सिंह ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया प्रदेश का मान

error: