बिहार

बाल विवाह मुक्त कार्यक्रम के तहत छात्र-छात्राओं ने निकाली साइकिल रैली

अररिया, रंजीत ठाकुर। नरपतगंज प्रखंड के मध्य विद्यालय सह उच्च माध्यमिक विद्यालय दरगाहीगंज के प्राचार्य अवधेश कुमार यादव के नेतृत्व में बाल विवाह मुक्त कार्यक्रम के तहत सोमवार को साइकिल रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया। विद्यालय प्राचार्य ने हरी झंडी दिखाकर साईकिल रैली को रवाना किया। जागरूकता रैली में विधालय के छात्र-छात्राओं ने बाल विवाह रोकथाम के स्लोगन के साथ हाथों में तख्ती लिए लोगों को जागरूक करते हुए चल रहे थे।

Advertisements
Ad 1

छात्र-छात्राओं ने संदेश देते हुए कहा बाल विवाह की रोकथाम को लेकर देश भर में चलाए जा रहे बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के सौ दिवस की विशेष अभियान के अंतर्गत जिला प्रशासन अररिया के मार्गदर्शन में एक्सिस टू जस्टिस जस्ट राईट फाॅर चिल्ड्रेन जागरण कल्याण भारती फारबिसगंज के संयुक्त तत्वाधान में जन जागरूकता रथ को जो अरिया जिला के सभी पंचायत में भ्रमण एवं प्रचार प्रसार के लिए निकला गया है। छात्रों ने अपील किया कि बाल विवाह के प्रति सजग रह कर अपनी ज़िम्मेदारी और अपना कर्तव्य निभाने में अपनी अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। छात्राओं ने बताया कि टोल फ्री नंबर 1098 पर बाल विवाह की सूचना के लिए सूचित किया जा सकता है। कहा बाल विवाह की रोकथाम न केवल प्रशासन की ज़िम्मेदारी है बल्कि हम सभी के सामूहिक ज़िम्मेदारी भी है। रथ यात्रा का कार्यक्रम आठ मार्च तक संचालित रहेगा। अभियान के दौरान बाल विवाह के दुष्परिणामों, क़ानून के प्रावधानों के बारे में जानकारी दी गई साथ ही बाल विवाह के दुष्प्रभाव व किशोरियों पर पड़ने वाले कुप्रभाव को समझाया गया । बाल विवाह की सूचना बचपन बचाओ आंदोलन के टोल फ़्री नंबर 18001027222, पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर दी जा सकती है। सूचना देने वाले की पहचान पूर्ण रूप से गोपनीय रखी जाएगी।

Related posts

बच्चा चोरी की अफवाह पर दो जगहों पर बवाल, भीड़ ने युवकों की पिटाई की

गरीबों के हक पर बुलडोजर चला तो सड़क से सदन तक होगा संघर्ष : दीपांकर भट्टाचार्य

पारदर्शी लॉटरी से किसानों को मिलेगा आधुनिक कृषि यंत्रों का लाभ : रामकृपाल यादव

error: