क्राइमबिहार

जिला पदाधिकारी श्री प्रशांत कुमार सीएच की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थिति आत्मन कक्ष में बैठक का आयोजन

अररिया(रंजीत ठाकुर): जिला पदाधिकारी अररिया श्री प्रशांत कुमार सीएच की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थिति आत्मन कक्ष में मंगलवार को उप विकास आयुक्त, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, कार्यक्रम पदाधिकारी, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी एवं संबंधित पदाधिकारियों के साथ बैठक आहूत की गई। जिला आपूर्ति पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि वर्ष 2002 से 2007 के बीच SGRY एवं काम के बदले अनाज योजना के तहत संबंधित जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं द्वारा एफआईसी से खाद्यान्न का उठाव कर मजदूरों को वितरण किया गया था। संबंधित जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं द्वारा शेष खाद्यान्न की राशि विभागीय मद में जमा नहीं किया गया है। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी द्वारा कार्यक्रम पदाधिकारी एवं प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी एवं अनुमंडल पदाधिकारी को समन्वय बनाकर शेष राशि वसूली हेतु अग्रेतर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। साथ ही साथ संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी को दस्तावेजों की जांच करने का निर्देश दिया गया। सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि दस्तावेजों की जांच कर संबंधित डीलरों के यहां शेष लंबित राशि को अभिलंब जमा कराना सुनिश्चित करें। संबंधित पदाधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर अभिलंब निष्पादित करने का निर्देश दिया गया। जिस संबंधित डीलरों द्वारा शेष राशि का विभागीय मद में जमा नहीं किया गया है। उनके विरुद्ध नीलाम पत्र वाद चलाने का निर्देश दिया गया। विशेष तौर पर संबंधित प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को सक्रिय होकर डीलरों से समन्वय बनाकर शेष खाद्यान्न की लंबित राशि का विभागीय मद में जमा कराने का निर्देश दिया गया। बैठक में उप विकास आयुक्त श्री मनोज कुमार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी -सह-निलाम पत्र पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी अररिया, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी कार्यक्रम पदाधिकारी, सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी उपस्थित थे।

Advertisements
Ad 1

Related posts

शेखपुरा में पेंशन की बरसात : 62,315 लाभुकों के खाते में पहुंचे 7.18 करोड़, CM सम्राट चौधरी ने 1100 रु की दर से भेजी राशि

बिहार : हर महीने की 10 तारीख को मिलेगी 1100 रु पेंशन, सीएम सम्राट चौधरी ने 94 लाख लाभुकों को भेजे 1100 करोड़

ईंट-भट्ठों पर खिली शिक्षा की रोशनी, शेखपुरा में 125 बच्चों को मिला स्कूल किट, ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ से जुड़ा अभियान

error: