बिहार

शैलेन्द्र कुमार के नेतृत्व में दिल्ली में जदयू को मिल रही नई मजबूती, महासदस्यता अभियान में सैकड़ों लोग शामिल

नई दिल्ली, न्यूज़ क्राइम 24। जनता दल यूनाइटेड के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार के कुशल नेतृत्व और सक्रिय मार्गदर्शन में दिल्ली में पार्टी का जनाधार लगातार मजबूत होता जा रहा है. महासदस्यता अभियान 2025–2028 के तहत आज 4 जनवरी को बल्लीमरान विधानसभा और करोलबाग विधानसभा क्षेत्रों से सैकड़ों की संख्या में दिल्ली के जिम्मेदार एवं प्रभावशाली नागरिकों ने जदयू की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की.

इस कार्यक्रम की अगुवाई सुनील कुमार सिंह ने की. सदस्यता अभियान के दौरान प्रदेश अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार ने स्वयं नए साथियों को पार्टी से जोड़ते हुए संगठन को और अधिक मजबूत करने का आह्वान किया. उनके नेतृत्व में दिल्ली इकाई में लगातार सक्रियता बढ़ रही है, जिससे कार्यकर्ताओं में नया उत्साह देखने को मिल रहा है।

Advertisements
Ad 1

कार्यक्रम के दौरान नवसदस्यों ने एकजुट होकर यह संकल्प लिया कि वे दिल्ली में जनता दल यूनाइटेड की नीतियों और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा स्थापित सुशासन मॉडल को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे. जदयू का लक्ष्य दिल्ली में एक मजबूत और विश्वसनीय राजनीतिक विकल्प के रूप में उभरना है। महासदस्यता अभियान के माध्यम से यह स्पष्ट संकेत मिल रहा है कि शैलेन्द्र कुमार के नेतृत्व में दिल्ली में जदयू लगातार आगे बढ़ रही है और संगठन को नई धार मिल रही है।

Related posts

1 अणे मार्ग में दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, बड़ी संख्या में रोजेदारों ने की शिरकत

समृद्धि यात्रा पर लछुआड़ पहुंचे सीएम, 914 करोड़ की योजनाओं का किया उद्घाटन और शिलान्यास

रामनवमी व ईद को लेकर शेखपुरा प्रशासन सतर्क, शांति समिति की बैठक आयोजित

error: