बिहार

गोलीबारी में दो लोगो को लगी गोली, देर रात हुआ था मामूली विवाद

नालंदा, राकेश। नालंदा बेना थाना क्षेत्र के अरौत गांव में बदमाशों को गोली चलाने से मना करना गांव के ही अधेड़ दिलीप प्रसाद को महंगा पड़ गया। दरअसल अरौत गांव में दूसरे गांव शाहबाजपुर के कुछ युवक का झुंड अपना वर्चस्व जमाने को लेकर गोलीबारी कर रहे थे । गोलीबारी करते देख गांव के ही किसान दिलीप प्रसाद ने इन युवकों को गोली चलाने से मना किया। इसके बाद अहले सुबह दालान में बैठे किसान को युवकों के झुंड ने गोली मार दी।

Advertisements
Ad 1

जिससे किसान गंभीर रूप से जख्मी हो गए। गोलियों की आवाज को सुन गांव के लोग इधर-उधर भागने लगे। हालांकि गोली दोनों तरफ से चली जिससे युवकों के झुंड में श्रीनिवास कुमार को भी गोली लग गई। इस गोलीबारी घटना में कुल दो लोग जख्मी हैं। जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। घटना की जानकारी मिलने पर वेना थानाध्यक्ष संजय कुमार घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की और लावारिस अवस्था में दो मोटरसाइकिल को भी जप्त किया है घटना के पीछे आपसी वर्चस्व की बात सामने आ रही है।

Related posts

सबलपुर सिक्स लेन पुल के पास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1044 लीटर देशी शराब बरामद!

पटना में STF के सहयोग से वांछित अपराधी गिरफ्तार, कई मामलों में था फरार

जहानाबाद में अपराध नियंत्रण को लेकर सख्ती, एसपी ने दिए कड़े निर्देश

error: