बिहार

इंडो नेपाल बॉडर पर ब्राउन शुगर के साथ दो गिरफ्तार!

अररिया, रंजीत ठाकुर पुलिस प्रशासन के लाख प्रयास के बाबजूद भी सीमावर्ती क्षेत्र से नशीली पदार्थों के कारोबार और तस्करी थमने का नाम नहीं ले रहा है। नेपाल पुलिस ने भारत नेपाल सीमावर्ती शहर जोगबनी से ब्राउन शुगर लेकर जा रहे दो व्यक्ति को सीमा के नेपाल प्रभाग से गिरफ्तार कर लिया। इस आशय की जानकारी जोगबनी सीमा से सटे नेपाल के रानी पुलिस देते हुए बताया की रविवार की संध्या प्रतिबंधित नशीली ब्राउन शुगर सीमा के भारतीय क्षेत्र से सीमा पार नेपाल लेकर पैदल दो व्यक्ति आ रहा था। दोनों की गतिविधि देख नेपाल पुलिस ने शक के आधार पर जांच किया, तो उसके पास से 4.96 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुआ।

जिसे गिरफ्तार कर पूछताछ करने पर पता चला कि 32 वर्षीय सूरज चौधरी सुंदरहरैचा नेपाल,एवं 30 वर्षीय निशान पुलामी मोरंग रंगेली निवासी शामिल है। गिरफ्तार दोनों व्यक्ति सहित ब्राउन शुगर की सूची तैयार कर आगे की करवाई करने के साथ अनुसंधान किया जा रहा है। ज्ञात हो की जोगबनी सीमा क्षेत्र में नशीली पदार्थों की कारोबार चरम पर है।

Advertisements
Ad 1

इस तरह के कारोबार के लिए जोगबनी सीमा से सटे गांव टिकुलिया बस्ती, पटेल नगर, माहेश्वरी चोक, हाजी मोहल्ला, धर्मशाला रोड, पासवान टोल, अशोक टाकीज रोड इत्यादि नशेड़ियों के लिए सेफ जॉन माना जा रहा है। जबकि इस इलाके में नामचीन नशीली पदार्थों के कारोबार का निज व निवास स्थल है। इन कारोबारियों पर कई बार पुलिस प्रशासन व एसएसबी जवानों के द्वारा छापामारी भी की गई है और नशीली पदार्थ बरामद कर व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भी भेजा गया है। इसके बाबजूद भी तस्कर इस तरह के कारोबार से बाज नहीं आ रहे हैं।जो आज के नई पीढ़ी के लिए गंभीर मामला है।

Related posts

पटना में मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी, अपराध नियंत्रण को और सुदृढ़ करने के निर्देश

पत्नी संग पटना साहिब पहुंचे मंत्री दीपक प्रकाश, गुरु दरबार में लगाई हाजिरी

सेकंड चांस कार्यक्रम के तहत बालिकाओं के लिए मॉक टेस्ट का सफल आयोजन

error: