बिहार

तिलक देकर लौट रहे बस को ट्रक ने मारी टक्कर 3 की मौत दर्जनों लोग घायल

नालंदा(राकेश): बिंद थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में बस और ट्रक की भीषण टक्कर में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई वहीं दर्जनों लोग ज़ख्मी है जिम में 8 की नाजुक स्थिति देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया है घटना के संबंध में बताया जाता है कि सारे थाना क्षेत्र के मानपुर गांव के पास तिलक समारोह से लौट रही बस को तेज रफ्तार हायवा ने टक्कर मार दी. ये सभी बिंद थाना क्षेत्र के रामपुर गांव से शेखपुरा ज़िला के बरबीघा थाना क्षेत्र के बवनबीघा गांव लौट रहे थे. तभी यह हादसा हुआ है.

उसी गांव के दिलीप यादव की सुपुत्री का फलदान कर लौट रहे थे. घटना के संबंध में ज़ख्मी उमेश यादव ने बताया कि एक बस पर कुल 46 लोग सवार थे और देर रात वापस लौटने के क्रम में सामने आ रही तेज़ रफ़्तार हाइवा में टक्कर मार दिया जिससे तीन की मौक़े पर ही मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस व स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायलों को इलाज के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल लाया गया.

Advertisements
Ad 1

जिसके बाद 8 लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद नाजुक हालात में हायर सेंटर रेफर कर दिया. वहीं 7 लोगों को मामूली चोटें आई है. जबकि बाकी सभी सुरक्षित हैं. इस घटना में दो किशोर भी ज़ख्मी हुआ है. मृतक की पहचान उत्तम यादव (50) पिता रघुनंदन यादव, उपेंद्र यादव (55) पिता बालेश्वर यादव, राजेंद्र शर्मा (57) पिता जमुना मिस्त्री शामिल है. सभी मृतक शेखपुरा ज़िला के बरबीघा थाना क्षेत्र के आस पड़ोस गांव निवासी हैं. फिल्हाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज मामले की जांच में जुट गई है

Related posts

केंद्र सरकार ने कई राज्यों के राज्यपाल बदले, बिहार को मिला नया राज्यपाल

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, सीएम नीतीश कुमार सहित एनडीए के सभी पांच उम्मीदवारों ने राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन भरा‎

होली के जश्न में हादसा : हर्ष फायरिंग में एक की मौत, दूसरा घायल

error: