बिहारराजनितिक

आज नीतीश सरकार की अग्नि परीक्षा, फ्लोर टेस्ट से पहले JDU की बैठक

पटना, (न्यूज क्राइम 24) बिहार में आज एनडीए सरकार का शक्ति परीक्षण होना है. सीएम नीतीश कुमार  विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव रखेंगे जिसपर चर्चा होगी और फिर बाद में वह इस पर जवाब दें। स्पीकर के संबोधन के साथ विधानसभा के बजट सत्र की कार्यवाही सुबह 11 बजे शुरू होगी। इसके बाद 11:30 में विधान सभा के सेंट्रल हॉल में राज्यपाल का अभिभाषण होगा उसके बाद विस स्पीकर हो हटाने का प्रस्ताव लाया जाएगा। वहीं जेडीयू ने फ्लोर टेस्ट से पहले बैठक बुलाई हैं।

सूत्रों के मुताबिक, जदयू की बैठक में सभी विधायक पहुंचे हैं। राजद के तीन विधायक तेजस्वी आवास में नहीं हैं, जिनमें चेतन आनंद, नीलम देवी और हरिशंकर यादव शामिल हैं. इसके अलावा कांग्रेस के सभी विधायक एकसाथ हैं। बिहार में फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के बाहर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. इस बीच विधानसभा के अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी विधानसभा पहुंच गए है. आज नीतीश कुमार की सरकार की अग्नि परीक्षा होगी।

Related posts

11वें आयुर्वेद दिवस पर प्रदर्शनी और मिनी एक्स्पो का आयोजन

मां सीता महिला विश्वविद्यालय की स्थापना बिहार की बेटियों के लिए गौरवपूर्ण सौगात : संजय सरावगी

पथ निर्माण मंत्री की अध्यक्षता में भागलपुर कमिशनरी के अंतर्गत संचालित सड़क, पुल एवं ROB परियोजनाओं की समीक्षा

error: