बिहार

नवरात्रि के नौवे दिन आज श्रद्धालु मां दुर्गा के सिध्दिदात्री स्वरूप की पूजा अर्चना की

अररिया, रंजीत ठाकुर। अररिया जिले के मंदिरों में नवरात्रि के नौवे दिन 23 अक्टूबर सोमवार को मां दुर्गा के सिद्धीदात्री स्वरूप की पूजा की गई । मां सिद्धिदात्री सभी प्रकार की सिध्दियों को देने वाली देवी है। माता के इस रूप की पूजा से मुक्ति मोक्ष और संपूर्ण सिद्धियां मिलती है। इसलिए खासकर महिलाएं मां की पूजा करने में कोई कसर नहीं छोड़ती। महिलाएं उपवास रहकर मां की पूजा करती रही, पूजा के पश्चात ही अन और जल ग्रहण की। इसी कड़ी में आज सीमावर्ती क्षेत्र के बेला, बसमतिया, घूरना, अचरा, फुलकाहा,भंगही,भोड़हर,सोनापुर, बथनाहा, जोगबनी, नरपतगंज आदि सभी स्थानों के मंदिरों में धूमधाम से श्रद्धालुओं ने मां की पूजा अर्चना किया।

Advertisements
Ad 1

तो वहीं विधि व्यवस्था बनाए रखने को लेकर क्षेत्र के पुलिस प्रशासन के अलावे ग्राम रक्षा दल भी सहयोग में लगे रहे।
बताते चलें कि जहां मंदिर कमेटी मंदिर की विधि व्यवस्था के अलावे श्रद्धालुओं की सुरक्षा में लगे हुए थे वहीं फुलकाहा थाना क्षेत्र के सार्वजनिक दुर्गा मंदिर फुलकाहा एवं सार्वजनिक दुर्गा मंदिर डुमरिया में ग्राम रक्षा दल के सदस्य सदानंद यादव, रंजय मेहता, विजय कुमार यादव, महेश पासवान, मोहम्मद समीम, सिंकू,बिना देवी,चांदनी देवी,रीना देवी, आदि श्रद्धालुओं के सहयोग एवं विधि व्यवस्था शांतिपूर्ण माहौल बनाये रखने में मौजूद थे।

Related posts

ईरान पर हमले के विरोध में पटना में मार्च, ट्रंप और नेतन्याहू का पुतला दहन

हाईवे पेट्रोलिंग कार्यों की समीक्षा, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों पर विशेष निगरानी के निर्देश

हाईवे पेट्रोलिंग इंटरसेप्टर वाहनों के संचालन की हुई समीक्षा, तेज रफ्तार और ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती के निर्देश

error: