Uncategorizedबिहार

19 जिलों में वज्रपात की संभावना

न्यूज़ क्राइम 24:पटना समेत राज्य के कई इलाकों में बारिश के साथ वज्रपात की संभावना बनी हुई है. राज्य के पश्चिम, दक्षिण पश्चिम और दक्षिण मध्य भागों के एक या दो इलाकों में वज्रपात के साथ बादल गरजने और हल्की बारिश के आसार है.

मौसम विभाग के अनुसार पटना समेत राज्य के 19 जिलों में अलर्ट जारी किया गया है. जिसको लेकर सभी से सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की गई है. इसके अलावा बुधवार के दिन भी राज्य में कुछ इसी प्रकार के हालात बने रहने की संभावना है

राजधानी के तापमान में हुई बढ़ोतरी सोमवार के दिन राज्य के औरंगाबाद जिले के दाउदनगर में 17.4 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई. इसके अलावा पटना के अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई.

सोमवार को राजधानी का तापमान 34.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं, सीतामढ़ी के पुपरी में 39.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जो कि राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा

Related posts

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने प्रमुख पूजा पंडालों का किया निरीक्षण, सुरक्षा एवं भीड़ प्रबंधन को लेकर दिए सख्त निर्देश

निवेश पर तीन गुना मुनाफे और कार-बाइक पर भारी छूट का झांसा, 25 से 30 लोग फंसे

महावीर मंदिर में मां दुर्गा की प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु

error: