बिहार

बिहार में दो दिनों तक आंधी-बारिश का अलर्ट जारी

पटना(न्यूज़ क्राइम 24): बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम के अचानक करवट लेने से लोगों को राहत मिली है। तेज हवाएं से गर्मी कहर कम देखने को मिल रहा हैं। इस बीच मौसम विभाग ने देश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना जताई है. प्री मानसून के दौरान बिहार के सभी हिस्से में मौसमी सिस्टम सक्रिय हो गया है. बिहार में दो दिनों तक आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. आंधी की गति 30 से 40 किलोमीटर रहने की संभावना है। आईएमडी ने 23 और 24 मई को उत्तर पश्चिमी भारत में बारिश की संभावना जताई है. मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र और आसपास के इलाकों में गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं, धूल भरी आंधी आ सकती है या 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

Advertisements
Ad 1

Related posts

पटना सिटी में घायल लावारिस बछड़े को मिला सहारा, गौशाला में कराया गया उपचार

पटना में राजस्व अधिकारियों का महाजुटान, 23 दिन से जारी आंदोलन को मिला व्यापक समर्थन

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के विशेष पर्यवेक्षक के द्वारा आदर्श केंद्रीय कारा बेउर,का औचक निरीक्षण

error: