मनेर(आनंद मोहन): मंगलवार को मनेर प्रखंड के अलग-अलग गांवों में ठनका गिरने से महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई। मृतक की पहचान मनेर थाना के मोहनपुर के निवासी रामजी सिंह का पुत्र गौरीशंकर राय के रूप में हुई है। वही दूसरे मृतक की पहचान मनेर महिनावां टोला गांव के निवासी रामकरण राय उर्फ निर्मल राय के पुत्र सरोज राय हैं। तीसरी घटना बाजितपुर गांव की है। पंचम साव की 45 वर्षीय पत्नी कुसुम देवी की मौत वर्जपात से हो गई।
सूचना मिलते ही परिजनों में रो -रो कर बुरा हाल है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि मरने वाले तीनों घटना के वक्त खेत में काम कर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान अचानक बारिश शुरू हो गई। अभी ये लोग घर जा ही रहे थे कि सभी वज्रपात की चपेट में आ गये। जिससे मौके पर ही तीनों की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद मनेर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और तीनों मृतकों के शव को कब्जे में लेकर अनुमंडलीय अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। मनेर थानाध्यक्ष राजीव रंजन ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला महिला सहित दोनों व्यक्ति के ठनका गिरने से मौत हुई है। मामले की जांच की जा रही है।
