झारखण्ड

लोडेड पिस्टल के साथ तीन बदमाश गिरफ्तार!

धनबाद(न्यूज़ क्राइम 24): जिले के लोयाबाद थाना की पुलिस ने लोडेड पिस्ट ल के साथ तीन बदमाश को गिरफ्तार किया है. मामले में थानेदार ने खुद अपने बयान पर कांड अंकित किया है. शनिवार को तीनों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से इन्हें जेल भेज दिया गया. गिरफ्तार किए गए आरोपितों में डिगवाडीह निवासी रजनीश सिंह और बरारी के रहनेवाले रकीब अंसारी उर्फ राजा अंसारी तथा विशाल कुमार पंडित शामिल हैं.

Advertisements
Ad 1

मामले की जानकारी देते हुए थानेदार विकास कुमार यादव ने बताया कि शुक्रवार/शनिवार की रात करीब तीन बजे रात्रि गश्ती दल ने एकड़ा के समीप एक बाइक से जा रहे तीन युवकों को देखकर उन्हें संदेह हुआ. बाइक पर सवार तीन युवकों को देख रुकने का इशारा करने पर उक्त युवकों ने इधर-उधर भागना शुरू कर दिया. थानेदार व पुलिस बल के जवानों ने जब उनकी पूरी तरह से घेराबंदी कर दी तो वे लोग बाइक छोड़ कर बासुदेवपुर कोल डंप की ओर भागने लगे. थानेदार और पुलिस बल के जवानों ने खदेड़ कर उन तीनों युवकों को धर दबोचा.

Related posts

अधिकारों की रक्षा के लिए संकल्पित है।मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

वार्षिक सम्मेलन मे शामिल हुए : अनूप भाई

झारखंड के दिशोम गुरु ‘शिबू सोरेन’ नहीं रहे, बेटे हेमंत सोरेन बोले – “आज मैं शून्य हो गया हूं”

error: