बिहार

फुलवारी शरीफ विधानसभा का यह महाजुटान, महाविजय का स्पष्ट संकेत..

फुलवारीशरीफ, अजित। विधानसभा प्रखंड कार्यालय मैदान में आयोजित एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन ऐतिहासिक रूप से सफल रहा. बरसात के बावजूद हजारों की भीड़ उमड़ी और खासकर महिलाओं की भारी उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया. महिलाओं की यह भागीदारी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की महिला सशक्तिकरण, शराबबंदी, दहेजबंदी और कल्याणकारी योजनाओं पर भरोसे को दर्शा रही थी।

फुलवारी में आयोजित एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन का शुभारंभ महादलित बेटियों द्वारा संचालित “सरगम महिला बैंड” की शानदार प्रस्तुति से हुआ. “नारी गुंजन” संस्था के मार्गदर्शन में आत्मनिर्भरता की मिसाल बन चुकी इन बेटियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति देकर नेताओं और कार्यकर्ताओं का स्वागत किया. बिहार सरकार की मंत्री शीला मंडल ने सरगम महिला बैंड की सभी सदस्य कलाकारों को चादर भेंटकर सम्मानित किया।

पूर्व मंत्री श्याम रजक ने कहा कि यह भीड़ सभी घटक दलों के कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत और जनसंपर्क का परिणाम है. एनडीए के घटक दलों ने साझा सहयोग, समन्वय और एकजुटता की मिसाल पेश की है जो आगामी विधानसभा चुनाव में महाविजय का आधार बनेगी. रजक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जोड़ी पर जनता का अटूट विश्वास है और यह सम्मेलन उसी विश्वास का प्रमाण है. उन्होंने कहा कि गांव-गांव तक जाकर लोगों से जुड़ना, उनकी समस्याओं को सुनना और सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाना ही एनडीए को 225 सीटों तक ले जाने का रास्ता बनाएगा. श्याम रजक ने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि यह भीड़ बताती है कि बिहार की जनता नीतीश कुमार के नेतृत्व में फिर से स्थिर और मजबूत सरकार चाहती है. उन्होंने आह्वान किया कि सभी कार्यकर्ता इस जोश और जुनून को बनाए रखें और 2025 में “225 और फिर से नीतीश” के संकल्प को पूरा करें।

Advertisements
Ad 1

पूर्व विधायक अरुण मांझी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उन्हें झोपड़ी से उठाकर यहां तक पहुंचाया है. उनके स्नेह, आशीर्वाद और मार्गदर्शन से ही मैं आज यहां खड़ा हूं और आगे भी उनके आदेशों का अक्षरशः पालन करूंगा. मांझी ने कहा कि यह सम्मेलन केवल राजनीति नहीं बल्कि सामाजिक परिवर्तन का प्रतीक है. आज बेटियाँ निर्भिक होकर काम कर रही हैं, यह नीतीश कुमार के सुशासन का असर है. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने शराबबंदी, महिला सशक्तिकरण और अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं को सफलतापूर्वक लागू किया है जिसे अब पूरे देश के कई राज्यों ने अपनाया है. अरुण मांझी ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में “2025 और फिर से नीतीश” का नारा केवल एक नारा नहीं बल्कि जनता का विश्वास और कार्यकर्ताओं का आत्मविश्वास है. फुलवारी शरीफ से जिस भी प्रत्याशी को उतारा जाएगा, वह भारी मतों से विजयी होगा।

सम्मेलन में केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे, बिहार सरकार की मंत्री शीला मंडल, पूर्व केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव, पूर्व मंत्री श्याम रजक, विधान परिषद सदस्य रविंद्र प्रसाद सिंह, नगर परिषद अध्यक्ष आफताब आलम, मसौढ़ी के पूर्व विधायक अरुण मांझी, लोजपा के चंदन यादव, राम पुकार, परशुराम पासवान, भाजपा ग्रामीण पटना के नेता देवेंद्र प्रसाद समेत एनडीए के कई वरिष्ठ नेता और सभी घटक दलों के जिला, प्रखंड व मंडल अध्यक्षगण मौजूद रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष रजनीश कुमार ने की जबकि संचालन जदयू जिला अध्यक्ष अशोक कुमार ने किया. पटना महानगर अध्यक्ष आसिफ कमाल, लोजपा अध्यक्ष चंदन यादव, हम के रणविजय पासवान, रालोसपा के अशोक राम समेत हजारों की संख्या में पंचायत स्तर तक के कार्यकर्ता, महिलाएं, युवा और ग्रामीण जनता शामिल हुई. सम्मेलन को सफल बनाने के लिए पूर्व मुखिया संतोष कुमार सिंह ने कई बसों में भरकर अपने कार्यकर्ताओं को यहां पहुंचाया. धन्यवाद ज्ञापन फुलवारी विधानसभा प्रभारी प्रिय रंजन पटेल ने किया। सम्मेलन में आगामी चुनाव के लिए एनडीए का मूल एजेंडा भी सामने रखा गया. इसमें बिजली बिल फ्री, 400 से 1100 रुपये तक पेंशन और प्रत्येक महिला को 10,000 रुपये रोजगार हेतु सहायता राशि देने की घोषणा शामिल रही।

Related posts

28 लीटर देशी शराब के साथ दो गिरफ्तार!

राजीव नगर में निजी भूखंड पर निर्माण रोकने का आरोप, अलका देवी ने डिप्टी सीएम से की जांच की मांग

इमलीतल फायरिंग कांड का मुख्य आरोपी रोहन कुमार गिरफ्तार, तीन देशी कट्टा व छह कारतूस बरामद!

error: