अररिया, रंजीत ठाकुर लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के मतदान प्रारंभ होते ही मतदाताओं का भीड़ उमड़ पड़ा क्या बूढ़े क्या युवा व महिलाऐं भी जोश व उमंग के साथ मतदान करने मतदान केंद्र तक पहुंच गए। वही बदलते सुहाने मौसम में मतदाताओं का उमंग व उत्साह चरम पर देखा गया। कुछ युवा मतदाता से मतदान के बाद बात करने पर उन्होंने बताया कि मैने देश के निर्माण के लिए मतदान किया है।
देश के जो सच्चे सिपाही होंगे उसे मैं अपना मत दिया हूं। वही बूढ़े मतदाता ने बताया कि मतदान शांतिपूर्वक जोश व उमंग के साथ हो रहा है। मुझे मतदान करने में कोई परेशानी नहीं हुई मतदान केंद्र पर पुलिस प्रशासन सक्रिय हैं।
