अररिया, रंजीत ठाकुर। अररिया फुलकाहा थाना क्षेत्र अंतर्गत शुक्रवार की देर रात चोर ने फुलकाहा बाजार दुर्गा मंदिर के समीप ध्रुव गुप्ता के किराना की दुकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया, मामला सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गया। वहीं पीड़ित दुकानदार ने सीसीटीवी कैमरा के आधार पर चोर की पहचान कर स्थानीय जनप्रतिनिधि के सहयोग से पड़कर फुलकाहा थाना पुलिस के हवाले कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार चोर ने 15 हजार नगद एवं लगभग 5 हजार की समान चुरा ले गए। पकड़े गए चोर के अनुसार अन्य तीन चोर घटना में शामिल थे। वहीं समाचार लिखे जाने तक पीड़ित दुकानदार के द्वारा थाने में आवेदन नहीं दिया गया है।
बताते चलें कि चोर चोरी की घटना को अंजाम देने के लिए दुकान के पिछले दीवाल की ईट को तोड़कर अंदर घुसकर बड़ी आसानी से लगे कैमरा को मोड़कर चोरी की घटना को अंजाम देकर फरार हो गया सीसीटीवी के अनुसार घटना लगभग 11:56 बजे का बताया जा रहा है।
