क्राइमबिहार

चोरी की ऑटो के साथ चोर गिरफ्तार!

पटनासिटी, न्यूज़ क्राइम 24। चौक थाना क्षेत्र के कैमाशिकोह इलाके से बीते रविवार की रात घर के दरवाजे पर से हुई ऑटो चोरी बरामद कर ली गई है। वहीं ऑटो चोर को भी पकड़ लिया गया है। पीड़ित संजय राय ने बताया कि घटना के बाद चौक थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई थी। साथ ही खोजबीन भी की जा रही थी। इसी क्रम में मंगलवार को गायघाट में ई-रिक्शा चलाने के क्रम में उसके भाई की नजर चोरी गई ऑटो पर पड़ी। जिसे देखते ही उसने तुरंत इसकी सूचना दी। पीड़ित ने बताया कि सूचना मिलते ही वह गायघाट पुल के पास पहुंचकर अन्य लोगों के सहयोग से चोरी गई ऑटो और एक व्यक्ति को पकड़ लिया। साथ ही इसकी जानकारी चौक थाना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने ऑटो को जब्त करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया।

Advertisements
Ad 1

थानाध्यक्ष शशि कुमार राणा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि चोरी गई ऑटो को बरामद कर लिया गया है। साथ ही इस कांड से जुड़े एक व्यक्ति को महात्मा गांधी सेतु के ऊपर से गिरफ्तार भी कर लिया गया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान कर्म पांडेय के 35 वर्षीय बेटा अजीत कुमार है। वह किराए के मकान में रहता है। फिलहाल पूछताछ के बाद अभियुक्त को जेल भेज दिया गया हैं।

Related posts

महिला मेगा जॉब फेयर : दो दिनों में 6135 महिलाओं को मिला रोजगार

कालाबाजारी पर रोक के लिए सभी डीएम एवं एसपी को दिए गए हैं आवश्यक निर्देश

परेड ग्राउंड का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश

error: