अररिया, रंजीत ठाकुर। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के द्वारा घूरना बाजार पासवान टोला वार्ड नंबर 10 शैलेश बाबा मंदिर की प्रांगण में शनिवार को बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए बजरंग दल के पूर्व जिला संयोजक मनोज सोनी ने समस्त हिंदू समाज के लोगों से अपील करते हुए कहा की किसी भी प्रकार का धार्मिक आयोजन पर अपने भारत की संस्कृति एवं परंपरा को अच्छी तरह से निभाए कुछ विदेशी ताकतो के द्वारा सनातन धर्म के लोगों के जहन में जहर घोलकर उसे उसके धर्म के प्रति दिग्यभ्रमित करने का प्रयास किया जा रहा है जबकि ऐसा किसी भी सुरत में नही होने देगें।
दीपावली के शुभ मौके पर अपने भारत में बने लाइट एवं मिट्टी का दीया का प्रयोग अवश्य करें और चाइनीस सामग्री का विरोध करें ।श्री सोनी ने कहा चाइनीस सामान का बहिष्कार के लिए लोगों के प्रति जागरूक लाने के लिए बजरंग दल के कार्यकर्ता दीपावली के अवसर पर घर-घर जाकर मिट्टी का दिया वितरण करेंगे । वहीं सैकड़ौ कार्यकर्ता ने विदेशी सामान का बहिष्कार का संकल्प लेते हुए मिट्टी का दीया जलाने का निर्णय लिया । बैठक में मौजूद प्रिया रंजन साह, पवन शर्मा, गणेश गुप्ता, अरुण मुखिया, संजय पासवान, सूरज पासवान, शक्ति मंडल, विनय साह, शिव कुमार, मिथुन सोनी, अमरेश साह, संजू मुखिया सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।
