बिहार

खुशबू है हर फूल में, हर बच्चा स्कूल में..!

पटनासिटी: शिक्षा विभाग, बिहार सरकार द्वारा सरकारी विधालयों में कक्षा 1 से कक्षा 9 के लिए 8 से 20 मार्च तक चलनेवाले विशेष नामांकन अभियान प्रवेशोत्सव ‘ के तहत् आज कैमाशिकोह मध्य विधालय , सदरगली के छात्र – छात्राओं ने प्रभात फेरी निकाली।इस दौरान उन्होंने अपने हाथों में संदेश की तख्तियाँ लिये विधालय के क्षेत्रीय गली मोहल्लों का भ्रमण किया।प्रधानाध्यापक धनन्जय प्रसाद गोंड और शिक्षक फारुख रिजवी के नेतृत्व में बच्चे ‘ खुशबू है हर फूल में, हर बच्चा स्कूल में शिक्षा एक अनमोल रतन, पढ़ने का सब करो जतन हर घर में दीप जलाओ , अपने बच्चों को स्कूल पहुचाओ शिक्षा का धन है सबसे न्यारा , कभी न होता इसका बटवारा ,’ ‘ हम बच्चों का नारा है , शिक्षा का अधिकार हमारा है ,’ ‘ अपनी बेटी का मान बढ़ाना, हर हाल में अब उसे पढ़ाना ,’ का नारा लगाते चल रहे थे ।मौके पर इस अभियान में क्षेत्रीय समाजसेवी चन्द्र प्रकाश ‘ तारा ‘ मंटू यादव , राजीव कुमार एवं बब्लू कुमार भी शामिल थे।

Related posts

अभियान बसेरा के तहत वासयोग्य भूमि के लिए आवेदन पंचायत एवं अंचल कार्यालयों में लिये जा रहे हैं आवेदन, इसके लिए पटना आने की जरूरत नहीं

राजद कार्यालय में स्वतंत्रता सेनानी एवं पूर्व मुख्यमंत्री ‌भोला पासवान शास्त्री की जयंती उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धापूर्वक मनाई गई

जिले में विश्व रोगी सुरक्षा दिवस का किया गया आयोजन, मरीजों को तत्काल उपचार उपलब्ध कराने का लिया गया संकल्प

error: