ताजा खबरेंबिहार

बिहार में लॉकडाउन का खतरा मंडराने लगा, कल होगा बड़ा फैसला!

पटना(न्यूज़ क्राइम 24): बिहार में कोरोना का रफ्तार अब तेज हो रहा है, हर दिन पॉजिटव केश सामने आरहे है। जिसको देखते हुए बिहार सरकार कल बड़ा फैसला ले सकती है। बिहार में लॉकडाउन लगेगा या प्रतिबंधों को और कड़ा किया जाएगा, इस पर कल यानी मंगलवार को क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक के बाद फैसला लिया जाएगा. बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने कहा, मैंने अधिकारियों से पूरी स्थिति की समीक्षा करने के लिए कह दिया है. बिहार में कितनी पाबंदियां लगानी है, इसको लेकर कल फैसला लिया जाएगा.

पटना के IGIMS में 15-18 साल के किशोरों के बीच कोरोना टीकाकरण का आरंभ करने पहुंचे सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि कल कोरोना को लेकर बैठक बुलाई गई है। जिसमें बिहार में वर्तमान स्थिति को लेकर समीक्षा की जाएगी, जिसके बाद महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे मुख्यमंत्री ने कहा बिहार में 15-18 साल के बच्चों को लेकर हमने पूरा सर्वे कराया है। सभी को जल्द से जल्द वैक्सीन लगे, इसके लिए पूरी तैयारी की गई है।

Related posts

महावीर कैंसर संस्थान के गेट पर नाले से निकलीं सैकड़ों विदेशी शराब की खाली बोतलें, शराबबंदी पर उठे सवाल

सावन की पहली सोमवारी पर शिवभक्ति का महासैलाब, फुलवारी शरीफ से संपतचक तक गूंजा “हर-हर महादेव”

रोटरी क्लब ऑफ पटना वाइब्रेंट ने अनाथालय के बच्चों के बीच बांटी पाठ्य सामग्री

error: