बिहार

फुलवारी में वार्ड सदस्य की मोटरसाइकिल ले भागा चोर, चोरी की दूसरी मोटरसाइकिल को वहीं छोड़कर भाग गया

फुलवारी शरीफ, अजित। फुलवारी शरीफ थाना अंतर्गत आलमपुर गोणपुरा पंचायत के एक वार्ड सदस्य की मोटरसाइकिल को एक चोर उस समय लेकर भाग गया जब वह बभनपूरा में मुखिया जी के मार्केट के पास एक सैलून में सेविंग करवाने गए थे. मोटरसाइकिल लेकर भागने वाला चोर जिस मोटरसाइकिल से आया था उसे वहीं छोड़कर चला गया.घटना के बाद सीसीटीवी देखने पर पता चला कि एक मनचला बदमाश आया और उनकी बाइक पर बैठा.बाइक को बैठे बैठे पीछे करते हुए लेकर गया फिर मुख्य सड़क से तेजी से फुर्र हो गया. जो मोटरसाइकिल को वहां छोड़कर गया है वह अभी चोरी की ही है. घटना के बाद सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची स्थानीय थाना पुलिस छानबीन कर रही है.पीड़ित ने इसकी लिखित शिकायत फुलवारी शरीफ थाने में दी है.

Advertisements
Ad 1

वार्ड सदस्य शंकर कुमार ने बताया कि बुधवार को दोपहर 12 बजे के करीब बच्चों को स्कूल से लाने के लिए बाइक से निकला था. इस दौरान बभनपुरा बाजार में मुखिया जी के मार्केट के पास एक सैलून के बाहर गाड़ी लगाकर सेविंग कराने चला गया. जब लौटकर आया तो गाड़ी गायब थी.चोर की करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. इस घटना का सीसीटीवी फुटेज निकाल कर देखा गया है. जिसमें चोर गिरोह के सदस्य गाड़ी ले जाते हुए दिखाई दे रहा है. शातिर बदमाश ने एक गाड़ी को घटनास्थल पर ही छोड़ दिया. पुलिस का कहना है की जिस बाइक से कर वहां पहुंचा था उस बाईक को जब्त कर छानबीन की जा रही है.

Related posts

बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन तख्त पटना साहिब नतमस्तक हुए

मुख्यमंत्री ने पश्चिम चम्पारण जिले के वाल्मीकिनगर में योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास

मुख्यमंत्री ने स्व० जगजीवन राम जी को जयंती के अवसर पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की

error: