बिहार

अंचरा पंचायत में नल जल योजना का टंकी महादलित टोला में शोभा का वस्तु बनकर रह गया

अररिया(रंजीत ठाकुर): जहां बिहार सरकार के द्वारा जनहित में दूषित जल को शुद्ध करने के लिए लाखों करोड़ों रुपए खर्च कर निचले स्तर तक के लोगों तक शुद्ध पानी पहुंचाने का काम कर रहे हैं, वहीं जल नल योजना के निकम्मे पदाधिकारियों के कारण गरीब मजबूर महादलित परिवारों को योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। अररिया जिले के किसी भी प्रखंड में यह पता लगाना मुश्किल है कि किस संवेदक के द्वारा किस पंचायत में नल जल योजना की टंकी तथा घरों तक पाइपलाइन निर्माण कार्य कराया गया है। किसी भी टंकी के पास ना तो योजना बोर्ड लगाया गया है और ना ही शिकायत के लिए विभागीय लोगों का मोबाइल नंबर ही अंकित किया गया है, कि ग्रामीण संबंधित पदाधिकारी को अपनी शिकायत दर्ज करा सके। इसी कड़ी में आज गुरुवार को अंचरा पंचायत स्थित वार्ड संख्या-9 महादलित टोला में ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर रोष प्रकट करते हुए विभागीय पदाधिकारी पर मनमानी करने का लगाया है, आरोप। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि हमलोगों के टोले में टंकी तो लगाया गया परंतु घरों तक पानी पहुंचाने का काम नहीं किया गया है। टंकी लगाने के बावजूद भी पानी हमेशा बंद रहता है हम लोग जनप्रतिनिधि को कहते कहते थक चुके हैं। अंत में आकर इस समस्या की जानकारी मीडिया के सामने रखना पड़ रहा है।

क्या कहते हैं वार्ड सदस्य प्रतिनिधि पप्पू कुमार वर्मा:-

इस बाबत वार्ड सदस्य प्रतिनिधि ने बताया कि विभागीय लापरवाही के कारण लोगों के घरों तक पानी नहीं पहुंच रहा है।

Advertisements
Ad 1

क्या कहते हैं विकास मित्र सुरेंद्र ऋषि देव:-

विकास मित्र बताते हैं कि नल जल योजना की टंकी विभाग के द्वारा लगभग 2 वर्ष पूर्व लगाया गया, परंतु इस वार्ड में मात्र 5 घरों में पानी पहुंचाया गया बाकी बचे घरों के लिए कई बार संबंधित लोगों से कहां गया परंतु आज तक बच्चे घरों में पाइप लाइन का काम नहीं किया गया यहां तक की उस पांच घरों में भी पानी नहीं पहुंचता है हमेशा बंद ही रहता है ।

वहीं मौके पर उपस्थित रामा देवी, सुकुमारी देवी, भटनी देवी, मनोज ऋषिदेव, देवनारायण ऋषिदेव, मंटू ऋषिदेव, राजू ऋषिदेव, चिलरी देवी खट्टर ऋषि देव, अशर्फी ऋषि देव, रमेश ऋषि देव, आदि दर्जनों लोग थे।

Related posts

जिलाधिकारी ने ‘सड़क सुरक्षा माह-2026’ के विजेताओं को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

कैदियों को तनाव कम करने एवं खेलकूद से जोड़ने को लेकर क्रिकेट मैच का भी उद्घाटन

जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में जिला अनुकम्पा समिति की बैठक आहूत की गई

error: