बिहार

नौकरी और रोजगार की बात डबल इंजन सरकार में पूरी तरह से समाप्त हो गई है : एजाज अहमद

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा कि बिहार में 20 वर्षों से डबल इंजन की सरकार कार्य कर रही है,लेकिन उतना नौकरी और रोजगार इन 20 वर्षों में नहीं दिया गया,जितना तेजस्वी जी ने महागठबंधन सरकार के माध्यम से 17 महीने में देने का कार्य किया है।

Advertisements
Ad 1

महागठबंधन सरकार ने साढे 5 लाख के करीब नौकरियां दी और 3: 50 लाख रिक्तियां तेजस्वी जी छोड़ कर आए थे उसको अब तक भरा नहीं गया है। बिहार सरकार नौजवानों की नौकरी और रोजगार के साथ खिलवाड़ कर रही है और कहीं ना कहीं नौजवानों के भविष्य को रसातल में ले जाने का लगातार प्रयास चल रहा है क्योंकि बिहार में नफरत फैलाने वाले सरकार में शामिल है जो नहीं चाहते हैं कि नौजवानों को नौकरी और रोजगार मिले।

Related posts

लोजपा व्यावसायिक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पीड़ित व्यापारी से मुलाकात किया

लखनी बिगहा में नवनिर्मित यातायात थाना भवन का उद्घाटन

समृद्धि यात्रा के तहत लखीसराय में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री

error: