बिहार

घूरना थाना परिसर में पुलिस अधीक्षक लगाया जनता दरबार, नशेड़ियों पर नकेल कसने की तैयारी

अररिया, रंजीत ठाकुर। घूरना थाना परिसर में बुधवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया । जनता दरबार में आए हुए फरियादियों से अररिया पुलिस अधीक्षक अंजनी कुमार खुद रुबरु हुवे। जनता दरबार में सभी प्रकार के मामला को लेकर क्षेत्र के फरियादी पहुंचे थे। बारी बारी से सभी फरियादियों से पुलिस अधीक्षक मिले तथा अपनी समस्या से अवगत कराया। तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक ने मामले का निष्पादित किया तथा कुछ मामले में सक्षम पदाधिकारी एवं सक्षम न्यायालय जाने का सलाह दिया। जनता दरबार में सर्वाधिक मामले जमीन विवाद से जुड़े देखा गया।

मौके पर सर्किल इस्पेक्टर सतीश कुमार सिंह, घूरना थानाध्यक्ष मुकेश कुमार, फुलकाहा थानाध्यक्ष विकाश कुमार मौर्य, बसमतिया थानाध्यक्ष सुनील कुमार, मुखिया प्रतिनिधि पथराहा, सज्जाद सवा, पूर्व मुखिया पथराहा मो हदीस, बबुआन मुखिया एमजुद्दीन, पूर्व समिति सदस्य मो इब्राहिम आदि मौजूद थे। वहीं अररिया पुलिस अधीक्षक अंजनी कुमार ने जन संवाद कार्यक्रम के बाद बताया कि सीमावर्ती क्षेत्र में नशे का फलता फूलता कारोबार पर नकेल कसने के लिए बहुत जल्द पुलिस करवाई करेगी । उन्होंने कहा कि जानकारी मिली है कि क्षेत्र में युवा पीढ़ी के लोग सुखा नशा का सेवन कर रहे हैं जिस कारण नए तरह का नशा का कारोबार फलने फूलने लगा है।

Advertisements
Ad 1

खासकर क्षेत्र के युवा पीढ़ी सन फिक्स जैसे नशे के जाल में फस रहे जिसे जड़ से समाप्त करने के लिए जल्द ही अलग से पुलिस टीम का गठन किया जाएगा तथा दुकानों पर घूम घूम कर दुकानदारों को बताया जाएगा कि किसी भी बच्चे या युवा को संफिक्स ना बेचे वहीं नेपाल सीमा से सटे होने के कारण अन्य तरह की नशा का भी कारोबार हो रहा है जिस पर पुलिस की पैनी नजर बनी रहती है तथा नशा के कारोबारी लगातार पकड़े भी जा रहे हैं।

Related posts

बिहार की बेटी सुचिता सिंह ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया प्रदेश का मान

मानव तस्करी रोकथाम पर एक दिवसीय कार्यशाला, ‘ऑपरेशन नया सवेरा 2.0’ की घोषणा

जहानाबाद पहुंचे आईजी, एसपी कार्यालय का किया निरीक्षण

error: