बिहार

बबुआन में नवनिर्मित मंदिर में श्री रामलला की प्रतिमा का हुआ प्राण प्रतिष्ठा

अररिया, रंजीत ठाकुर। अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के साथ नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के बबुआन पंचायत वार्ड-08 में नवनिर्मित भगवान श्री राम के मंदिर में श्री राम, माता सीता व लक्ष्मण जी का प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा किया गया। इस मौके पर इलाके के हजारों राम भक्त मौजूद थे। तो वहीं नरपतगंज विधानसभा क्षेत्र के विधायक जयप्रकाश यादव, प्रखंड प्रमुख मनोज यादव, संतोष सुराणा, पंचायत समिति सदस्य अरुण पासवान,अमोल झा, प्रवीण झा,कमलेश साह आदि जनप्रतिनिधि व श्रद्धालु उपस्थित थे।

Advertisements
Ad 1

इस कार्यक्रम को लेकर जहां पूरे देश में हर्षोल्लास है वही सीमावर्ती क्षेत्र के ग्रामीण इलाके में भी लोगों में जोश व उमंग देखने लायक है ऐसा लगता है इस सदी में भी भगवान श्री राम कन-कन में बसा हुआ है। उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने कहा आज हमारे लिए बड़ी गौरव की बात है जो 500 वर्षों के बाद अयोध्या में रामलला विराजमान हुवे है। हम सब कभी भी इस दिन को नहीं भूल पाएंगे आने वाले पीढ़ी भी इस दिन को हमेशा याद रखेगा।

Related posts

मानव तस्करी रोकथाम पर एक दिवसीय कार्यशाला, ‘ऑपरेशन नया सवेरा 2.0’ की घोषणा

जहानाबाद पहुंचे आईजी, एसपी कार्यालय का किया निरीक्षण

इनरव्हील क्लब के सम्मान समारोह में समाजसेवा व प्रशासन से जुड़ी महिलाएं सम्मानित

error: