बिहार

वार्षिक परीक्षा 2025 का रिजल्ट अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी आयोजित कर दिखाया

अररिया, रंजीत ठाकुर : नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के सभी प्राथमिक एवं मध्य विद्यालय में वार्षिक परीक्षा 2025 का रिजल्ट अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी आयोजित कर दिखाया गया । प्राथमिक विद्यालय किशोरी मुखिया टोला में प्रधानाध्यापक रंजय कुमार राजन ने छात्र-छात्राओं के माता-पिता को वार्षिक परीक्षा में सभी कक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्राओं एवं उनके माता-पिता को को सम्मानित किया गया एवं सभी छात्र-छात्राओं से प्रधानाध्यापक ने कहा कि आप लोग मन लगाकर पढ़ें घर में होमवर्क की तैयारी करवाने का निर्देश सभी अभिभावक को से किया ।

Advertisements
Ad 1

उन्होंने कहा कि शिक्षा से मनुष्य शून्य से शिखर तक पहुंचा जा सकता है ,सभी अभिभावकों से कहा कि शिक्षा के बिना आप अपने सपने को पूरा नहीं कर सकते हैं । अगर शिक्षा नहीं होगी तो आने वाली पीढ़ी नशे एवं मोबाइल का लत लग जाएगी । इसलिए हम सभी अपने बच्चों को प्रतिदिन विद्यालय भेजें जिससे सभी छात्र-छात्रा अच्छे शिक्षा प्राप्त कर सके बैठक में सचिव रीना देवी, अध्यक्ष अरविंद पासवान, शिक्षिका जुली कुमारी ,कु. महिमा, शिवानी राय, आशा देवी, चांदनी, देवी, सुशीला देवी ,अनीता देवी, कंचन देवी सहित दर्जनों माता-पिता अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी में शामिल हुए।

Related posts

बिहार में डिजिटल क्रांति की ओर बड़ा कदम : बिहटा में ₹50.75 करोड़ का न्यू मीडिया और डेटा हब बनेगा

साम्प्रदायिक शक्तियों के सामने लालू जी नहीं झूके तो उनका बेटा तेजस्वी को भी कोई नहीं झुका सकता है : तेजस्वी प्रसाद यादव

सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी प्रतियोगिता परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

error: