अररिया, रंजीत ठाकुर सुलोचना देवी डॉ. डीएल दास सरस्वती शिशु विद्या मंदिर कटहरा में सोमवार को मातृ सम्मेलन सह वाटिका कक्ष का उद्घाटन किया गया।कार्यक्रम का उद्घाटन आगंतुक अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ किया गया। कार्यक्रम के प्रस्तावना उद्बोधन में लोक शिक्षा समिति बिहार के प्रदेश सचिव रामलाल सिंह ने कहा विद्या भारती ने शिशुओं के साथ उनके माता-पिता एवं परिवारों को भी प्रशिक्षित एवं संस्कारित करने का कार्यक्रम “शिशु वाटिका” के अंतर्गत अपनाया है। शिशु के समुचित विकास में परिवार विशेष रूप से माता का दायित्व है। उन्होंने शिशु वाटिका के बारह आयाम की विस्तृत जानकारी दिए।
नगर के प्रसिद्ध चिकित्सक जीएन चौपाल एवं उनकी धर्मपत्नी रंजना राय ने कहा शिशु मंदिर शिक्षा के क्षेत्र में समाज में उत्कृष्ट कार्य कर रही है।लोक शिक्षा समिति बिहार के प्रदेश मंत्री सुबोध कुमार ने मातृ दिवस पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता विद्या भारती उत्तर पूर्व क्षेत्र के क्षेत्रीय संगठन मंत्री ख्यालीराम ने कहा मां का संपूर्ण कार्य बच्चों का देखभाल करने के लिए होता है बच्चों को विभिन्न प्रकार के खेल खेलाकर उन्हें सीखने के लिए प्रेरित करना इसलिए विद्या भारती शिशु वाटिका के भैया बहनों को खेल-खेल में शिक्षा देने की कार्य कर रही है।
शिशु वाटिका छोटे बच्चों के लिए एक औपचारिक कक्षा है, आमतौर पर 3 से 6 साल की उम्र के बीच, जहां एक बच्चा ज्ञान की मूल बातें सीखता है। वे यहां गतिविधियों के माध्यम से सीखते हैं। हम उन्हें कार्य करके सीखना सिखाते हैं।
हमें अपनी मातृभाषा के सम्मान के लिए अपना हस्ताक्षर मातृभाषा में करना चाहिए।प्लास्टिक के उपयोग से पर्यावरण को नुकसान होता है।अगर हम अपने दैनिक जीवन में स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग करेंगे तो हमारा राष्ट्र मजबूत होगा। उन्होंने माताओं से अपने अपने दैनिक जीवन में स्वदेशी वस्तुओं का अधिक से अधिक उपयोग करने का आह्वान किया।
अध्यक्षीय आशीर्वचन विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के उपाध्यक्ष राम प्रकाश प्रसाद ने किया। धन्यवाद ज्ञापन संकुल संयोजक डॉ. नेहा राज ने किया। इस अवसर पर लोक शिक्षा समिति बिहार के संरक्षक रामकुमार केसरी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अररिया के जिला संघचालक सच्चिदानंद मेहता, विद्या मंदिर जोगबनी के सचिव राजनंदन यादव, विभाग निरीक्षक कृष्ण कुमार प्रसाद, प्रवासी कार्यकर्ता रंजीत कुमार भारती,विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के सचिव शिवनारायण दास ने कार्यक्रम की प्रशंसा किए। इस अवसर पर प्रधानाचार्य आलोक कुमार शर्मा,आचार्य अजय कुमार राय, विद्या मंदिर फारबिसगंज के प्रधानाचार्य आशुतोष कुमार मिश्र, संकुल प्रमुख अनिल कुमार, समाजसेवी गोपाल अग्रवाल, कामिनी गोयल,इंदु कुमारी, विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के अन्य सदस्य समेत सैकड़ो माता उपस्थित रहे।
