बिहार

महागठबंधन के द्वारा तेजस्वी को मुख्यमंत्री घोषित किए जाने से बिहार की जनता और महागठबंधन के कार्यकर्ता काफी खुश है : एजाज अहमद

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रवक्ता एजाज अहमद ने महागठबंधन के सभी घटक दलों के द्वारा सर्वसम्मति से तेजस्वी प्रसाद यादव को बिहार का मुख्यमंत्री घोषित किए जाने पर बधाई देते हुए कहा कि बिहार में बदलाव की दिशा में बिहार की जनता की जो चाहती थी उसपर महागठबंधन के द्वारा मुहर लगाए जाने से बिहार की जनता का तेजस्वी जी के प्रति जो समर्थन और विश्वास है वह और मजबूत हुआ है और महागठबंधन के कार्यकर्ताओं के जोश में दुगना इजाफा हुआ।

एजाज ने आगे कहा कि तेजस्वी जी ने जिस तरह से हर घर नौकरी, जीविका दीदियों तथा संविदा कर्मियों को नियमित किए जाने और जीविका दीदियों के लोन को माफ किए जाने और जीविका दीदियों के कम्युनिटी मोबिलाइजर को नियमित किए जाने और उनके लिए तीस हजार रुपए प्रतिमाह दिए जाने की घोषणा को ऐतिहासिक और बिहार में बदलाव की दिशा में एक बेहतर कदम बताया।

Advertisements
Ad 1

साथ ही 200 यूनिट बिजली फ्री, माई बहिन मान योजना के तहत तीस हजार रुपए सालाना दिए जाने,पांच सौ रुपए में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराये जाने सामाजिक सुरक्षा पेंशन पन्द्रह सौ रुपए किए जाने के साथ-साथ समाज के सभी वर्गों के साथ न्याय की दिशा में बेहतर सरकार देने का जो वादा किया है, उसे पूरा करने में सफल रहेंगे। महागठबंधन के साथ बिहार की जनता का जो व्यापक समर्थन और विश्वास है, उस विश्वास को जीतने में तेजस्वी जी सफल रहे हैं । और आने वाले 14 नवंबर को बिहार में परिवर्तन की दिशा में जो बयार चल रही है उसकी गति मिलेगी। बिहार में खटारा और नकारा सरकार से लोग मुक्ति चाहते हैं और तेजस्वी जी के नेतृत्व में तेज रफ्तार वाली सरकार बनना चाहते हैं।

Related posts

पुलिस सप्ताह में रोमांचक क्रिकेट मुकाबला, पुलिस लाइन ने सिविल प्रशासन को हराया

वैभव सूर्यवंशी को 50 लाख का चेक और अंगवस्त्र देकर किया सम्मानित : मुख्यमंत्री

सरस्वती बसंत पटेल अतिथिशाला के भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री

error: