बिहार

न्यूज़ क्राइम 24 पर प्रमुखता से चली थी ख़बर, अनियमित को लेकर बड़े अधिकारी ने किया जांच

अररिया, रंजीत ठाकुर। इंडो-नेपाल सीमा पर अवस्थित पथरदेवा एसएसबी कैंप से भारत नेपाल सीमा के साहिबगंज बोर्डर तक जाने वाली सड़क में मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क सड़क योजना के तहत निर्माण कार्य किया जा रहा है। जिसमें दो पुलिया का भी  निर्माण किया जा रहा है। पुलिया तथा सड़क निर्माण कार्य में संवेदक के द्वारा घटिया किस्म का उजला बालू ,उजला गिट्टी, मानक मापदंड के विपरीत सरिया एवं सीमेंट का उपयोग किए जाने पर स्थानीय लोगों ने आक्रोश जताते हुए घटिया निर्माण कार्य का विरोध किया था तथा लोगों ने कहा मानक मापदंड के अनुसार निर्माण कार्य नहीं कराया जा रहा है जिससे क्षुब्ध लोगों ने संबंधित विभाग के वरीय पदाधिकारी को सूचना दिया।

वहीं स्थानिय लोगों ने कहा लगभग ढाई करोड़ का यह योजना है और घटिया निर्माण किया जा रहा है, यह हम लोग कभी भी बर्दाश्त नहीं करेंगे। वहीं कार्य स्थल पर संवेदक के द्वारा योजना बोर्ड भी नहीं लगाया गया है, जिससे यह पता लगाया जा सके की यह योजना की लंबाई चौड़ाई कितनी है तथा कितने के लागत से निर्माण कार्य किया जाना है। वहीं सड़क निर्माण में लगाए गए गिट्टी भी घटिया तथा मानक मापदंड के विपरीत लगाया जा रहा है। जिसका विरोध स्थानीय ग्रामीणों ने  कार्य कर रहे कर्मी से कई वार किया लेकिन कार्य करवा रहे संवेदक ने अनसुना कर दिया । वहीं ग्रामीणों ने कहा कि वर्षो की लंबी लड़ाई के बाद इस सीमावर्ती सड़क का निर्माण कार्य प्रारंभ किया गया है वो भी बिचौलियों का शिकार हो गया है।

Advertisements
Ad 1

जिसकी खबर प्रमुखता से न्यूज़ क्राइम 24 में चलाई गई थी। खबर के आलोक में एवं ग्रामीणों की शिकायत पर बुधवार को आए पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता प्रवीण कुमार, सहायक अभियंता सुनील कुमार, जूनियर इंजीनियर राजकुमार निराला ने पथ निर्माण कार्य का जाँच किया तथा घटिया निर्माण को देख कर विफर पड़े उहोने संवेदक को निर्देश दिया कि अविलंब घटिया सामग्री को हटा कर प्राक्कलन के अनुरूप कार्य करें । तथा सड़क के चौड़ाई पर भी उन्होंने संवेदक को सख्त चेतावनी दिया, कहा कि सड़क की चौड़ाई को भी मापदंड के अनुसार बढ़ाये, अन्यथा कार्रवाई की जाएगी। वहीं पदाधिकारी के जांच से क्षेत्र के लोगों में गुणवत्तापूर्ण कार्य को लेकर आस जगी है।

Related posts

होलिका दहन व होली को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित

संपूर्णता अभियान के तहत विज्ञान दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम

आर्केस्ट्रा के दौरान हुई हर्ष फायरिंग, गोली के बारूद बके छींटे से नेपाल की डांसर हुई घायल, पुलिस ने तीन को हिरासत में लिया

error: