बिहार

गौरीचक पुल से पूनपुन नदी में छलांग लगाने वाली 17 वर्षीय लड़की के लाश को एनडीआरएफ टीम ने निकाला, परिजनों में मच गया कोहराम

पटना, अजित .गौरीचक थाना के गौरीचक पुल से पुनपुन नदी में छलांग लगाकर जान देने वाली 17 वर्षीय लड़की की लाश को दूसरे दिन एनडीआरएफ की टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से बाहर निकाल लिया. नदी में डूबने वाली लड़की की लाश वहीं से निकली जहां बह कूद गई थी. जमालपुर के रहने वाले सोमर पासवान की 17 वर्षीय बेटी इंदु कुमारी का शव नदी से बाहर आते ही परिवारजनों में कोहराम मच गया. मृतका की मां बहने एवं परिवार और आसपास के महिलाओं के क्रंदन से वहां का माहौल कारूणिक हो गया.

मालूम हो कि सोमवार को दोपहर बाद करिब 3:00 बजे जमालपुर के रहने वाले मजदूर किसान सोमारू पासवान की 17 वर्ष की बेटी इंदु गौरीचक पुल से पुनपुन नदी में छलांग लगा दी थी जिसके बाद वहां मौजूद एक युवक ने उसे बचाने के लिए नदी में कूद गया था,हालांकि वह उसे नहीं बचा पाया और अपनी जान बचाकर बाहर निकल गया. इसके बाद गौरीचक थाना पुलिस वहां पहुंची और एनडीआरएफ टीम को बुलाया गया था. बताया जाता है कि परिवार के लोगों ने लड़की को किसी बात के लिए डांट फटकार लगाए थे जिससे वह नाराज होकर गुस्से में नदी में कूद गई. उसके पिता सोमारु पासवान ने बताया की वह खेत में खाद छुटने गए थे जहां उनकी दूसरी बच्चियों ने आकर बताया इंदु घर से भाग गई और पता चला है की नदी में कूद गई. इसके बाद पुल पर पहुंचे उसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई कि वह उनकी बेटी थी.

Advertisements
Ad 1

थाना अध्यक्ष चिंकी कुमारी ने बताया कि सोमवार को देर शाम के बाद अंधेरा के चलते एनडीआरएफ के टीम नदी में नहीं उतरी. दूसरे दिन सुबह से तलाशी शुरू हुई तो करीब 12:00 के आसपास लड़की के डेड बॉडी को नदी से निकाल दिया गया. शव को पोस्टमार्टम के बाद परिवार वालों को सौंप दिया गया.

Related posts

महिला मेगा जॉब फेयर : दो दिनों में 6135 महिलाओं को मिला रोजगार

श्री राम जन्मोत्सव समिति द्वारा 48 वा शोभायात्रा की विशेष तैयारी

कालाबाजारी पर रोक के लिए सभी डीएम एवं एसपी को दिए गए हैं आवश्यक निर्देश

error: