बिहार

जमीन देखने आए युवक को बदमाशों ने मारी गोली!

नालंदा(राकेश): बिहार थाना क्षेत्र इलाके के भीड़भाड़ वाले इलाके में अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी। जिससे युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना के पीछे पुरानी अदावत की बात कही जा रही है। जख्मी स्वर्गीय मनोज साव का 28 वर्षीय पुत्र विक्की कुमार है जो हरनौत थाना क्षेत्र इलाके का रहने वाला है। घटना के संबंध में जख्मी युवक ने बताया कि वह अपनी पुरानी इस जमीन को देखने के लिए एतवारी बाजार आया हुआ था।

Advertisements
Ad 1

इसी दौरान मोहम्मद आसिफ ने युवक के ऊपर फायरिंग कर दी। जिससे गोली युवक के हाथ में लगी। वही जख्मी हालत में विक्की कुमार खुद वहां से भागकर बिहार शरीफ सदर अस्पताल इलाज को लेकर पहुंच गया। बताया जाता है कि विक्की कुमार और मोहम्मद आसिफ के बीच पिछले कई सालों से पुरानी जमीन का विवाद चला आ रहा है। वहीं इस घटना को लेकर फिलहाल पुलिस सोहसराय थाना और बिहार थाना क्षेत्र के सीमा विवाद में ही उलझी हुई है।

Related posts

कृषि उत्पादन बाजार प्रांगण का अत्याधुनिक कायाकल्प किसानों व्यापारियों को मिलेगी आधुनिक सुविधाएं – राम कृपाल यादव

“Run for Nasha Mukt Bihar” के संदेश के साथ 15 मार्च को पटना मैराथन 2026 का आयोजन

शेखपुरा में विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक, उप विकास आयुक्त ने दिए निर्देश

error: