क्राइमबिहार

डॉ. यजुवेंद्र की मौत की जांच अब फुलवारीशरीफ थानेदार के हाथ, पूछताछ और साक्ष्य जुटाने में जुटी पुलिस

फुलवारीशरीफ, अजित। एम्स पटना के डॉक्टर यजुवेंद्र साहू की रहस्यमयी मौत की जांच अब फुलवारीशरीफ थाना अध्यक्ष मो. गुलाम शाहबाज आलम के नेतृत्व में की जा रही है. इससे पहले जांच की जिम्मेदारी पीएसआई मनीष कुमार के पास थी. अब केस की कमान मिलते ही थानेदार ने जांच तेज कर दी है।

थाना अध्यक्ष ने बताया कि घटना के बाद एफएसएल टीम ने मौके से डॉक्टर का बिसरा, कपड़े और अन्य सामान जब्त कर सुरक्षित रख लिया है. घटना 19 जुलाई की सुबह की है, जब डॉक्टर यजुवेंद्र ने कथित तौर पर बेहोशी का इंजेक्शन लिया था और कुछ घंटों बाद अस्पताल में उनकी मौत हो गई थी।

पुलिस ने अब तक हॉस्टल के पांच छात्रों और प्रभारी वार्डन संतोष कुमार से अलग-अलग पूछताछ कर उनके बयान दर्ज किए हैं, जिन्हें न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।

Advertisements
Ad 1

पुलिस को अब तक कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. वहीं रेजिडेंट डॉक्टरों और छात्रों ने प्रशासन पर लापरवाही और मानसिक दबाव का आरोप लगाया है।

मृतक की मां सीता रानी साहू ने भी बेटे की आत्महत्या की आशंका को नकारते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। इधर, आज 25 जुलाई को पटना एम्स के प्रभारी निदेशक डॉ. सौरभ वाष्र्णेय के विदेश दौरे से लौटने के बाद छात्रों की मांगों पर निर्णय की उम्मीद जताई जा रही है।

Related posts

यातायात पुलिस को क्रेन संचालन का प्रशिक्षण, सुरक्षित और त्वरित कार्रवाई पर जोर

तनाव से मुक्ति का मंत्र: तक्षशिला कॉलेज में शिक्षकों-छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य पर मंथन

मध्य पूर्व संकट के बीच एलपीजी किल्लत : फुलवारी शरीफ में चोर गिरफ्तार

error: