बिहार

डीएम साहब बछवाड़ा के जनप्रतिनिधियों की करतूत

बछवाड़ा(राकेश कुमार यादव): बेगूसराय के बछवाड़ा प्रखंड अंतर्गत रानी 1 पंचायत में जालसाज जनप्रतिनिधियों के कारनामे का किस्सा सामने आने के बाद पंचायत का राजनीतिक सरगर्मी काफी तेज हो गया है। वह वाक्या यह है कि एक वार्ड सदस्य, एवं एक वार्ड सदस्या के देवर नें मिलकर जालसाजी कर एक गरीब विधवा महिला की वर्षों की गाढ़ी कमाई लूट लिया है।

Advertisements
Ad 1

बताते चलें कि रानी 1 पंचायत के वार्ड संख्या चार निवासी विधवा महिला सोना देवी को बहला फुसलाकर कर फिंगर प्रिंट लगवा कर महिला के खाते से चालिस हजार रूपए गायब कर चपत कर लिया। उक्त पीड़ित विधवा महिला नें बताया कि वार्ड संख्या चार के वार्ड सदस्य रंजीत यादव एवं वार्ड संख्या 2 के वार्ड सदस्या का देवर आलोक प्रभात मेरे घर पर आया मशीन पर फिंगर प्रिंट लगवा लिया। बाद में जब महिला को उसके खात से कुल चालिस हजार रूपए गायब थे। मामले को लेकर जब पीड़ित महिला थाने पहुंची तो थानेदार नें पीड़िता का आवेदन ले लिया मगर किसी प्रकार की कोई साकारात्मक कार्रवाई नहीं की। वहीं मामले की जानकारी पाकर थाने पर पहुंचे मुखिया पति नें पीड़िता को मनाकर ग्रामीण पंचायती में मामले का निपटारा करने का आश्वासन देकर वापस लौटा दिया। तत्पश्चात गांव में सर्वमान्य ग्रामीण पंच मिश्री यादव सहित अन्य गणमान्य लोगों एवं दोनों पक्षों की उपस्थिति में वर्तमान पंचायत समिति सदस्य अभ्यर्थी आलोक प्रभात नें तय समय सीमा के भीतर चालिस हजार रूपए वापस करने का वचन दिया था। मगर अबतक कोई रुपए पीड़ित विधवा महिला को प्राप्त नहीं हुए हैं।

Related posts

चौक थाना में शांति समिति की बैठक, त्योहारों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था सख्त

पेंशनर्स के जीवन प्रमाणीकरण हेतु जागरूकता रथ रवाना, 31 मार्च तक कराएं प्रमाणीकरण

विकास को गति देने में SDG के साथ योजनाओं का समन्वय जरूरी : डॉ. एन. विजयलक्ष्मी

error: