बिहार

पटना में माँ शाकंभरी का प्रथम प्रकटोत्सव 13 जनवरी को धूमधाम से मनाया जाएगा

पटना, रॉबीन राज। पटना में माँ शाकंभरी का प्रथम प्रकटोत्सव इस बार 13 जनवरी सोमवार को महराणा प्रताप भवन, आर्य कुमार रोड पर बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा। आयोजन शाम 4 बजे से शुरू होगा। आयोजकों ने बताया कि यह कार्यक्रम माँ शाकंभरी के भक्तों के लिए एक विशेष अवसर होगा, जिसमें माता का भव्य दरबार सजाया जाएगा और भजन संध्या का आयोजन होगा।

Advertisements
Ad 1

इस शुभ अवसर पर भक्त माँ शाकंभरी की सेवा और आशीर्वाद प्राप्त कर सकेंगे। कार्यक्रम के प्रमुख आकर्षणों में गजरा, चुनरी उत्सव, बधाई गीत और रात 8 बजे महाप्रसाद का वितरण शामिल है। इसके अलावा, नौ कन्या पूजन भी किया जाएगा। भजन संध्या में गिरीडीह से आए कलाकार आकाश परिचय अपनी प्रस्तुति देंगे। आयोजक श्री शाकंभरी परिवार पटना ने सभी भक्तों से सहपरिवार इस कार्यक्रम में शामिल होकर इसे सफल बनाने की अपील की है।

Related posts

बिहार में डिजिटल क्रांति की ओर बड़ा कदम : बिहटा में ₹50.75 करोड़ का न्यू मीडिया और डेटा हब बनेगा

साम्प्रदायिक शक्तियों के सामने लालू जी नहीं झूके तो उनका बेटा तेजस्वी को भी कोई नहीं झुका सकता है : तेजस्वी प्रसाद यादव

सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी प्रतियोगिता परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

error: